पढ़ाई हर किसी के लिए आसान नहीं होती. कई बार ऐसा समय आता है जब हमें लगता है कि पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लग रहा. उस समय खुद को मोटिवेट करना भी काफी मुश्किल हो जाता है.
लेकिन अगर आप कुछ सही तरीके और प्रैक्टिकल टिप्स अपनाते हैं, तो आप दोबारा अपना ध्यान पढ़ाई में लगा सकते हैं और पढ़ाई को इंटरेस्टिंग बना सकते हैं.
इस लेख में हम कुछ ऐसे आसान और असरदार तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे आप जान पाएंगे कि पढ़ाई में तेज़ कैसे बनें और रोज़ पढ़ाई करने में रुचि कैसे बनाए रखें.
अगर आप इन तरीकों को अपनाते हैं, तो आपका फोकस बढ़ेगा और पढ़ाई का सफर भी हल्का और मज़ेदार लगेगा, मतलब की पढ़ाई में मन नहीं लगता तो लगने लगेगा.
1. समझें कि मेरा पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता
सबसे पहले आपको यह पहचानना ज़रूरी है कि पढ़ाई में मन नहीं लगने की असली वजह क्या है. हर किसी का ध्यान भटकने और डिमोटिवेट (Demotivated) होने का कारण अलग होता है. जैसे की,
- बहुत ज्यादा काम का बोझ होने की वजह से या आप स्ट्रेस महसूस कर रहे हैं
- किसी स्पेसिफिक सब्जेक्ट में रूचि कम है.
- सोशल मीडिया और फोन की वजह से ध्यान भटक रहा है
- आप थके हुए हो या नींद पूरी नहीं हुई है
- या गर्लफ्रेंड के साथ घूमने के जाना हो
इस तरह अपने प्रॉब्लम को समझना जरूरी है, क्योंकि तभी आप उसका सही सोलुशन ढूंढ़ पाएंगे, जब आप स्ट्रेस और ध्यान भटकाने वाली चीजों को मैनेज करेंगे, तब आपका फोकस अपने आप बेहतर हो जाएगा.
2. बेहतर फोकस के लिए छोटे लक्ष्य फोकस करें
कई बार पढाई का दबाव हमें ओवरव्हेल्मेड महसूस कराता है, जब हम एक ही बार में पूरा सिलेबस पूरा करने की सोचते हैं, जो असल में संभव नहीं होता, इसका सही तरीका यह है कि बड़े कामों को छोटे-छोटे हिस्सों में बाँट लें और ऐसे छोटे-छोटे लक्ष्य तय करें जिन्हें आसानी से पूरा किया जा सके.
जैसे की,
- आज के 30 मिनट में एक टॉपिक या सेक्शन ख़त्म करना है
- एक चैप्टर पूरा होने के बाद 10 मिनट का ब्रेक लेना है
इसी तरह आप खुद छोटे गोल को पूरे करने से मोटिवेशन मिलती है और कॉंफिडेंट बढ़ता है, इस तरह की रेगुलर Study करें से आप पढ़ाई में तेज़ बनने का जवाब भी पाओगे.
3. दिनचर्या बनाकर पढाई को आदत बनाओ
अगर आपका एक तय (फिक्स) रूटीन होता है, तो आपका दिमाग खुद जान जाता है कि किस समय क्या करना है. जब आप रोज़ एक ही समय पर पढ़ाई शुरू करते हैं, तो धीरे-धीरे आपका दिमाग उसी वक्त पढ़ाई पर ध्यान लगाने की आदत बना लेता है और आप आसानी से फोकस मोड में आ जाते हैं.
रूटीन बनाने के टिप्स को फॉलो करे:
1. मॉर्निंग रूटीन: सुबह पढ़ाई करना ज्यादा प्रोडक्टिव होता है, क्योंकि तब दिमाग फ्रेश होता है, इसलिए मॉनिंग में पढाई करना एक बेस्ट टाइमिंग है.
2. ब्रेक जरूरी हैं: 50-60 मिनट की पढाई के बाद 10 मिनट का ब्रेक लो.
3. टफ कार्य पहले करो: सबसे मुश्किल विषयों को पहले कवर करो जब एनर्जी हाई हो तब.
इस तरह एक डिसिप्लिन रूटिंग का पालन करना आपको Continuous बनाता है और पढ़ाई में तेज का होने का एक मोटिवेटेड साइन मिलेगा.
4. स्टडी के माहौल को फ्री रखो
पढ़ाई करते समय आपके आस-पास का माहौल बहुत असर डालता है. अगर जगह शोर-शराबे वाली या बहुत ढीली-ढाली होगी, तो आपका ध्यान जल्दी भटक जाएगा और पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. इसलिए हमेशा कोशिश करें कि आप ऐसी जगह पढ़ें जहाँ शांति हो और आपको कोई डिस्टर्ब न करे.
- शांत स्थान चुनें: टीवी और मोबाइल से दूर एक शांत स्थान में पढ़ाई करो.
- अपने डेस्क क्लीन रखो: एक ऑर्गेनाइज़्ड डेस्क आपके दिमाग को भी क्लियर रखता है.
- फोन को साइलेंट मोड पे रखो: सोशल मीडिया से ध्यान भटकाने के लिए फोन को साइलेंट करो या दूसरे रूम में रख दो.
जब आपका वातावरण एकदम शांत हो जाएगा, तब पढ़ाई में मन लगने लगेगा.
5. प्रोक्रैस्टिनेशन से बचने का तरीका
प्रोक्रैस्टिनेशन का मतलब है किसी काम को बार-बार टालते रहना. ये हर स्टूडेंट के ध्यान और पढ़ाई का सबसे बड़ा दुश्मन है. आप भी कई बार पढ़ाई को “बाद में करूंगा” कहकर टाल चुके होंगे. इससे बचने के लिए ज़रूरी है कि आप कुछ आसान और प्रैक्टिकल तरीकों को अपनाएँ, ताकि पढ़ाई समय पर पूरी हो सके.
प्रोक्रैस्टिनेशन को कैसे हैंडल करने के लिए निचे दया पोइन्स को फॉलो करे:
- छोटे टास्क को डिवाइड करो: एक बड़ा चैप्टर एक ही बार में पूरा करना मुश्किल लगता है, इसलिए हमें छोटे-छोटे काम करने चाहिए.
- सेल्फ-रिवार्ड्स सेट करो: अपने आप को छोटी अचीवमेंट के बाद ट्रीट दो, जैसे एक चॉकलेट या 10 मिनट का ब्रेक.
इस तरह आप रेगुलर ट्राय करेंगे, तो Procrastination कम हो जाएगा और आपका फोकस सुधर जाएगा, ये भी एक पढ़ाई में मन लगाने का दमदार फॉर्मूला है.
6. बेहतर है की फोकस के लिए हेल्थ और फिटनेस का ध्यान रखें,
एक Healthy दिमाग और शरीर का सीधा असर आपके फोकस और पढ़ाई पर पड़ता है. अगर आप थके हुए हैं या आपकी नींद पूरी नहीं हुई है, तो पढ़ाई के दौरान ध्यान लगाना बहुत मुश्किल हो जाता है,
- प्रॉपर नींद लो: 7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है, ताकि आपका दिमाग ताज़ा और एक्टिव रहे.
- बैलेंस डाइट का फॉलो करे: हेल्थली जैसे फल, सब्जियां, और सूखे मेवे आपके ब्रेन की शक्ति को बढ़ाते हैं.
- डेली एक्सरसाइज करो: हलकी एक्ससरसाइस या योग से आपका स्ट्रेस कम होगा और एनर्जी बढ़ेगी.
जब आपका Body fit और स्वस्थ रहता है, तो आपका दिमाग भी अपने आप अच्छा काम करता है. इससे पढ़ाई पर ध्यान लगाने और मोटिवेट रहने में मदद मिलती है.
अगर कभी पढ़ाई में मन नहीं तो परेशान मत हों, ये हर किसी के साथ होता है. बस ज़रूरी ये है कि आप अपना ध्यान भटकाने वाली चीज़ों (जैसे मोबाइल, गेम्स, फालतू बातें) से बचें और रोज़ एक अच्छा रूटीन बनाए रखें.
पढ़ाई का ध्यान बढ़ाने के लिए आप छोटे-छोटे गोल बना सकते हैं, पोमोडोरो तकनीक (25 मिनट पढ़ाई + 5 मिनट ब्रेक) का इस्तेमाल कर सकते हैं और रोज़ थोड़ा ध्यान/मेडिटेशन कर सकते हैं.
इन आदतों को रोज़ अपनाने से धीरे-धीरे आपका फोकस बढ़ेगा और दिमाग तेज़ होगा.
अगर ये लेख से आपको कुछ सिखने या कुछ फायदा हुवा हो हमे कमेंट में जरूर बताएंगा.



