Screenshot क्या है और Windows 8.1 में Snipping Tool से स्क्रीनशॉट कैसे ले?

क्या आप जानते हैं कि Windows Computer या Laptop में Mobile की तरह Screenshot लिया जा सकता है? यदि आपको किसी Website, Online form, Error message, game, या Important Information की तस्वीर save करनी है, तो Screenshot सबसे आसान तरीका है।

लेकिन कई लोगों को अभी भी यह नहीं पता कि Computer में Screenshot कैसे लें। Windows 10 और Windows 11 में Screenshot लेने के कई आसान तरीके मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप Full Screen, किसी स्पेसिफिक विंडो या स्क्रीन के किसी चुने हुए भाग का Screenshot कुछ ही सेकंड में Capture कर सकते हैं।

मैं पिछले कई वर्षों से Blogging और Computer का उपयोग कर रहा हूँ, और Blog post बनाने के दौरान अक्सर Screenshot लेने की need पड़ती है। इस गाइड में मैं आपको Computer और Laptop में Screenshot लेने के सभी आसान तरीके स्टेप-बाय-स्टेप बताऊँगा।

Screenshot kya hai

मुझे याद है जब मैंने पहली बार वर्ष 2009 में Windows XP वाले कंप्यूटर का उपयोग किया था। उस समय Print Screen Key की मदद से Screenshot लेना सीखा था। हालांकि उस दौर में Screenshot का उपयोग आज की तुलना में काफी कम होता था।

इसके बाद Windows 7, Windows 10 और Windows 11 जैसे नए ऑपरेटिंग सिस्टम आने के साथ Screenshot लेना और भी आसान हो गया। Microsoft ने Snipping Tool और अन्य बिल्ट-इन फीचर्स जोड़ दिए, जिससे पूरी स्क्रीन या किसी स्पेसिफिक भाग का Screenshot कुछ ही क्लिक में लिया जा सकता है।

आज लगभग हर Computer, Laptop और Mac में Screenshot फीचर उपलब्ध है। चाहे आप ब्लॉगिंग करते हों, ऑनलाइन पढ़ाई करते हों, ऑफिस का काम करते हों या किसी समस्या की जानकारी शेयर करना चाहते हों, Screenshot आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

यदि आपको नहीं पता कि Computer या Laptop में Screenshot कैसे लेते हैं, तो इस लेख में मैं आपको सभी आसान तरीके Step-by-Step बताऊँगा। सबसे पहले जानते हैं कि Screenshot क्या होता है।

Screenshot क्या है? 

स्क्रीनशॉट (Screenshot) या Screen Capture एक Digital image होती है, जो आपकी Computer, laptop या Mobile screen पर दिखाई देने वाली जानकारी को उसी समय Capture करके सुरक्षित रखती है। Screenshot को आप इमेज फाइल के रूप में सेव कर सकते हैं और बाद में शेयर या उपयोग कर सकते हैं।

आज Screenshot फीचर लगभग सभी आधुनिक ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे Windows 10, Windows 11, macOS, Android और iPhone में उपलब्ध है। इसकी मदद से आप किसी वेबसाइट, दस्तावेज़, एरर मैसेज, ऑनलाइन रसीद या महत्वपूर्ण जानकारी को तुरंत कैप्चर कर सकते हैं।

Screenshot specifically रूप से तब उपयोगी होता है जब किसी जानकारी को केवल शब्दों में समझाना कठिन हो। ऐसे में आप स्क्रीनशॉट शेयर करके अपनी बात आसानी से स्पष्ट कर सकते हैं।

Computer में Screenshot कैसे ले?

कंप्यूटर या लैपटॉप में Screenshot लेने के कई आसान तरीके उपलब्ध हैं, आप अपने PC या laptop में पसंदीदा का स्क्रीनशॉट लेने के लिए तीन तरीके से स्क्रीनशॉट ले सकते है, 

  1. Snipping Tool का उपयोग करके
  2. Print Screen (PrtSc) Keyboard Key द्वारा
  3. Windows + Shift + S Shortcut से
  4. Third-Party Screenshot Software की मदद से

मैं आपको OS Windows 8.1 में Snipping tool से Screenshot कैसे ले? इस पर स्टेप बाय स्टेप बताऊंगा. आपको बस इतना करना है कि नीचे दिए गए चरणों का follow करें.

विंडोज 8.1 में स्निपिंग टूल के साथ स्क्रीनशॉट कैसे लें? (How do you take a screenshot on a Snipping Tool in Windows 8.1 in Hindi)

अब हम Windows 8.1 में Snipping Tool की मदद से Screenshot लेना सीखेंगे। यह टूल आपके कंप्यूटर या लैपटॉप की पूरी स्क्रीन या किसी खास हिस्से का Screenshot लेने की सुविधा देता है। Screenshot लेने के लिए नीचे दिए गए चरणों का फॉलो करें।

Step 1. सबसे Menu All > Programes > Accessories पर जाना होगा या फिर आप ‘Start‘ बटन पर क्लिक करके ‘Snipping Tool’ को सर्च करके टूल को ओपन कर सकते है.

Snipping Tool in Windows 8.1

Step 2. Snipping Tool खुलने के बाद New बटन पर क्लिक करें।

अब जिस हिस्से का Screenshot लेना है, उस पर Left Mouse Button दबाकर रखें और माउस को खींचकर area का चयन करें। माउस बटन छोड़ते ही Screenshot कैप्चर हो जाएगा।

इसके बाद Save बटन पर क्लिक करें और Screenshot को अपनी पसंद की लोकेशन पर सेव कर लें।

स्निपिंग टूल मोड (Snipping Tool Mode)

Snipping tool ke char snip features

1. Free-form snip: इस मोड में आप अपनी पसंद के according किसी भी आकार में Screenshot चुन सकते हैं।

2. Rectangular snip: यह मोड आपको एक Cursor देता है जिसे आप अपनी Screen के चारों ओर एक Rectangular क्षेत्र पर सेलेक्ट करने के लिए खींच सकते हैं.

3. Windows snip: इस मोड की मदद से आप किसी स्पेसिफिक विंडो या डायलॉग बॉक्स का Screenshot ले सकते हैं।

4. Full-screen snip: यह मोड पूरी स्क्रीन का Screenshot एक क्लिक में कैप्चर कर लेता है।

यदि आप Keyboard Shortcut Keys की मदद से Screenshot लेना चाहते हैं, तो Laptop Screenshot Keys पर हमारा विस्तृत लेख पढ़ सकते हैं। उसमें Screenshot लेने के कई आसान तरीके बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप किसी भी स्क्रीन को जल्दी से Capture कर सकते हैं।

यदि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो, तो नीचे कमेंट करके अपनी राय जरूर बताएं और इस लेख को सोशल मीडिया पर शेयर करें।

Add Comment