Word File को PDF कैसे बनाये? MS Word Document को PDF में Save करने का आसान तरीका।

आज के समय में PDF फाइल का उपयोग School, college, office, and online कामों में सबसे ज्यादा किया जाता है। जब भी किसी Document को Share करना होता है, तो ज्यादातर लोग उसे PDF Format में भेजना पसंद करते हैं।

लेकिन कई नए Users को यह पता नहीं होता कि Word File Ko PDF Kaise Banaye या MS Word Document Ko PDF Me Save Kaise Kare।

अगर आपने MS Word में कोई Resume, Project, Report, Letter या Important Document बनाया है और उसे PDF में Convert करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है।

इस लेख में हम जानेंगे कि Word File Ko PDF Kaise Convert Kare, MS Office 2010, 2013, 2016 में PDF कैसे बनाएं, साथ ही Online Word To PDF Converter का उपयोग कैसे करें।

PDF Format Kya Hota Hai?

PDF का पूरा नाम Portable Document Format है।

यह एक ऐसा File Format है जिसमें Document का Layout, Font, Image और Formatting सभी Devices पर एक जैसा दिखाई देता है।

यही कारण है कि आज Resume, Invoice, Project Report, E-Books और Official Documents PDF Format में Share किए जाते हैं।

Word File Ko PDF Me Convert करने के फायदे

Word Document को PDF में Convert करने के कई फायदे हैं। PDF फ़ाइल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी Formatting नहीं बिगड़ती और यह हर Device पर लगभग एक जैसी दिखाई देती है। चाहे कोई व्यक्ति इसे Computer, Laptop, Tablet या Smartphone पर खोले, Document का Layout और Design सुरक्षित रहता है।

इसके अलावा, PDF फ़ाइल की Print Quality भी बेहतर होती है, जिससे Documents अधिक Professional दिखाई देते हैं। PDF में Editing को सीमित किया जा सकता है, जिससे महत्वपूर्ण जानकारी को अनधिकृत बदलावों से बचाया जा सकता है। यही कारण है कि Resume, Reports, Invoices और Official Documents अक्सर PDF Format में साझा किए जाते हैं।

आजकल कई Online Applications, Government Portals और Job Forms में Documents अपलोड करने के लिए PDF Format की नीड होती है। इसलिए Word File को PDF में Convert करना एक आसान और उपयोगी तरीका है, जिससे Document को सुरक्षित, Professional और सभी Devices के लिए Compatible बनाया जा सकता है।

Ms office 2010, 2013, 2016 वर्शन में Docx to PDF Convert कैसे करे?

1. Ms office 2010 Version Docx to PDF Convert in Hindi

Step 1. Word 2010 में PDF फ़ाइलों के रूप में दस्तावेज़ों को सहेजने की क्षमता पहले से ही दिया गया है, इस वजॅन में आपको ऐड-इन टूल्स स्थापित करने की आवश्यकता नहीं है. किसी भी Document को PDF file के रूप में सहेजने के लिए, File टैब पर क्लिक करना है.

File Options In Ws Office 2010, Ms office (2010, 2013, 2016) Docx to PDF convert

Step 2. फ़ाइल टैब पर, बाईं ओर सूची में ‘Save As’ विकल्प पर टैप करे.

click to Save As option in Ms office 2010

अगले स्क्रीन में Save As dialog box ओपन होगा, उस फ़ोल्डर पर नेविगेट करें जहां आप अपनी PDF File को सहेजना चाहते हैं और File name बॉक्स में फ़ाइल के लिए एक नाम दर्ज करना होगा, फिर आप ‘Save as type’ ड्राप-डाउन में PDF (*.pdf) विकल्प पसंद करे, बाद में ‘Save’ बटन पर क्लिक कर देना है.

Select to PDF file options in Ms office 2010

अब आप PDF file ओपन करके देख सकते है, अगर आप Office 13-16 Version इस्तेमाल करते है तो ऐसे ही सामान स्टेप्स Ms office 2013 और 2016 में है, लेकिन इसमें एक आसान स्टेप्स भी दिया गया जो File drop-down में Export विकल्प पर टैप करके भी Docx to PDF convert कर सकते है.

2. Ms office 2013 and 2016 Version Docx to PDF Convert in Hindi

Step 1. Word 2013/2016 में दस्तावेज़ को पीडीएफ प्रारूप में सहेजना वास्तव में बहुती आसान है, आपको बस File > Export पर क्लिक करना है. 

Create PDF/XPS document option in office 2013

Step 2. अगले स्क्रीन में दाईं ओर, आप Create PDF/XPS Documents button देख सकते है बस उसी ही पर क्लिक करके Create PDF/XPS पर क्लिक करना है.

Step 3. ऐसा करने के बाद Save As dialog बॉक्स ओपन होगा और आप dialog के नीचे पीडीएफ को सेव के लिए कुछ विकल्प दिखाई देंगे. आप PDF File के अधिक Customize के लिए Option बटन पर भी क्लिक कर सकते हैं.

Select to Publish button in Ms Office 2013

आप Standard publishing के लिए या Online publishing के लिए PDF File को ऑप्टिमाइज़ कर सकते हैं, जिससे आकार कम हो जाएगा. अन्यथा आप सीधे ‘Publish’ बटन पर क्लिक करके सेव कर सकते है.

तो आपको Ms office Docx to PDF Convert steps से फाइल सहेजना कैसे लगा, अब मुझे आशा है की आप आसानी से कभी भी Docx to PDF convert कर सकते है.

अब आप समझ गए होंगे कि Word File Ko PDF Kaise Banaye और MS Word Document Ko PDF Me Save Kaise Kare।

यदि आप Microsoft Office 2010, 2013, 2016, का उपयोग करते हैं, तो बिना किसी Software के PDF बना सकते हैं। वहीं, Word Install न होने पर Online Word To PDF Converter का उपयोग किया जा सकता है।

PDF Format आज सबसे ज्यादा उपयोग होने वाले Document Formats में से एक है, इसलिए Word से PDF बनाना सीखना हर Computer User के लिए उपयोगी है।

Add Comment