ISO File क्या है? ISO File कैसे Open करें?

अगर आपने कभी Windows ISO File, Game ISO, Software ISO या Operating System Download किया है, तो आपने ISO File का नाम जरूर सुना होगा। लेकिन पहली बार देखने पर ज्यादातर लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर ISO File क्या होती है, इसे क्यों बनाया जाता है और इसका उपयोग कहाँ किया जाता है।

आज के समय में Windows Install करने से लेकर बड़े Software और Games Download करने तक ISO File का काफी इस्तेमाल होता है। Microsoft, Linux और कई दूसरी कंपनियाँ भी अपने Operating System को ISO Format में ही उपलब्ध कराती हैं, क्योंकि इससे बड़ी Files को एक साथ सेफ रखना और शेयर करना आसान हो जाता है।

अगर आप Computer या Laptop का उपयोग करते हैं, तो ISO File के बारे में जानकारी होना आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इस लेख में आसान भाषा में समझेंगे कि ISO File क्या है, यह कैसे काम करती है और इसका इस्तेमाल किन-किन कामों में किया जाता है।

आईएसओ फाइल क्या है? (What is ISO File?)

ISO File एक Specific प्रकार की Disk Image File होती है, जिसमें किसी CD, DVD, Blu-ray Disc या कई Files और Folders की पूरी Copy एक ही File के रूप में सुरक्षित रहती है, लेकिन लोग इसको दूसरे नाम ISO image से भी जानते है.

इसे आसान शब्दों में समझें तो मान लीजिए आपके Computer में 500 Photos, 100 Documents, कुछ Videos और कई Folder हैं। अगर इन्हें अलग-अलग भेजने के बजाय एक ही File में safe रखना हो, तो ISO Format एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

लेकिन ISO File केवल Files को एक साथ जोड़ने के लिए नहीं बनाई गई है। इसका मुख्य purpose किसी Disc या उसके पूरे Data की Exact Copy (Image) तैयार करना होता है, ताकि जरूरत पड़ने पर उसी Data को दोबारा इस्तेमाल किया जा सके।

यही कारण है कि Windows Installation Files, Linux Distributions, Recovery Disks और कई बड़े Software आज भी ISO Format में उपलब्ध कराए जाते हैं।

ISO File का Full Form क्या है?

Computer की दुनिया में ISO File का कोई अलग Full Form नहीं होता। इसका नाम ISO 9660 नामक एक International File System Standard से जुड़ा है, जिसका उपयोग CD और DVD के लिए किया जाता था।

इसी Standard के आधार पर बनने वाली Disk Image Files को सामान्य रूप से ISO Files कहा जाने लगा।

बहुत से लोग ISO का Full Form “International Organization for Standardization” मानते हैं। यह एक अंतरराष्ट्रीय मानक बनाने वाली संस्था का नाम है। लेकिन Computer में इस्तेमाल होने वाली ISO File के लिए इसका मतलब नहीं, बल्कि यह एक Disk Image File Format होता है।

ISO File कैसे काम करती है?

ISO File किसी CD, DVD या Folder के Data की Exact Digital Copy तैयार करती है। इसमें केवल Files ही नहीं, बल्कि उनका Structure और जरुरी जानकारी भी सेफ रहती है।

जब आप किसी ISO File को Mount करते हैं, तो Windows उसे Virtual DVD Drive की तरह खोल देता है। इसके बाद आप उसे सामान्य Folder की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं, बिना उसे DVD में Burn किए।

यही वजह है कि आज Windows 10 और Windows 11 में ISO File को खोलना पहले की तुलना में बहुत आसान हो गया है।

ISO File का उपयोग कहाँ किया जाता है?

ISO File का इस्तेमाल केवल Windows Install करने के लिए ही नहीं किया जाता, बल्कि कई दूसरे कामों में भी इसका उपयोग होता है। बड़ी कंपनियाँ और सामान्य Computer Users दोनों ही इस Format का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इसमें Data को एक ही File में सेफ रखना आसान होता है।

ISO File का उपयोग मुख्य रूप से इन कामों में किया जाता है,

  • Windows 10 और Windows 11 Install करने के लिए
  • Linux Operating System Download करने के लिए
  • बड़े Software और Games Share करने के लिए
  • CD और DVD का Backup बनाने के लिए
  • Bootable USB Drive तैयार करने के लिए
  • Important Files को सुरक्षित रखने के लिए
  • System Recovery और Repair Disk बनाने के लिए

अगर आपने कभी Microsoft की Official Website से Windows Download किया है, तो आपने ISO File का ही उपयोग किया ही होगा।

ISO File कैसे खोलें?

अगर आप Windows 10 या Windows 11 इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ISO File खोलने के लिए किसी अलग Software की जरूरत नहीं होती।

बस ISO File पर Right Click करें और Mount विकल्प चुनें। इसके बाद Windows उसे Virtual DVD Drive की तरह खोल देगा। अब आप उसके अंदर मौजूद सभी Files और Folder देख सकते हैं।

अगर आपके Computer में Mount विकल्प दिखाई नहीं देता, तो WinRAR, 7-Zip या किसी अन्य ISO Tool की मदद से भी File खोली जा सकती है।

Read:

क्या ISO File सुरक्षित होती है?

हाँ, यदि ISO File किसी Official Website या भरोसेमंद Source से Download की गई है, तो यह नॉर्मल रूप से सुरक्षित होती है।

लेकिन अगर ISO File किसी Unknown Website या Third Party Source से Download की गई हो, तो उसमें Malware या अन्य जोखिम हो सकते हैं। इसलिए हमेशा Microsoft, Ubuntu या Software Developer की Official Website से ही ISO File Download करें।

ISO File एक उपयोगी Disk Image Format है, जिसका इस्तेमाल Windows Install करने, Software Share करने, Backup बनाने और Bootable USB तैयार करने जैसे कई इम्पोर्टेन्ट कार्यों में किया जाता है। अगर आप Computer या Laptop का रेगुलर उपयोग करते हैं, तो ISO File की बेसिक जानकारी होना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

आज Windows 10 और Windows 11 में ISO File को Mount करना और उपयोग करना पहले की तुलना में बहुत आसान हो गया है। इसलिए अगर आपके Computer में कभी ISO File दिखाई दे, तो अब आप आसानी से समझ पाएंगे कि यह क्या है और इसका उपयोग कैसे किया जाता है।

आईएसओ फाइल का कार्य क्या है? (What is the function of ISO file?)

सबसे पहले आपको आईएसओ फाइल बनाने के लिए ISO टूल की जरूरत होती है जो उसी Program से हम ISO बना सकते है और दूसरी बात अगर हमे इसे ओपन करना है तो भी ISO tool या Rar टूल की जरूरत पड़ती है.

बस, उस ISO file पर क्लिक करके Mount विकल्प चुना जाता है, जब आप My computer ओपन करते है तो उसमे ऑप्टिकल डीवीडी के बगल में दिखाई देगा, जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे तो यह एक फोल्डर की तरह खुल जाएगा.

अगर आप आईएसओ फाइल बनाना है तो बस उस Tool को ओपन करके, ‘File’ विकल्प चुन कर अपने वो फोल्डर को सेलेक्ट करना है जिस File का ISO बनाना चाहते है.

उसके बाद आप आपको Burn बटन पर क्लिक करना होता है, जब ऐसा करते है तब आपके के सारे डेटा में जितने Extension files है ये सभी ISO tool एक इमेज के रूप में ट्रांसफर कर देगा, यह उसका काम है.

मुझे लगता है कि अब आप अच्छे से समझ गए हैं, अब आप अपने दिमाग में आईएसओ फाइलों का इस्तेमाल कहां करते हैं? इस बारे में एक सवाल जरूर उठा होगा, इसके लिए आप निम्न टॉपिक्स पर फोकस कर सकते हैं.

हमारे आर्टिकल इंटरेस्टिंग लगा तो यह आर्टिकल्स भी पढ़े:

Add Comment