क्या आपने अपनी वेबसाइट Google Search Console में Submit कर दी है लेकिन Bing Search Engine में अभी तक नहीं सबमिट किया? अगर हाँ, तो आप एक इम्पोर्टेन्ट Traffic Source को मिस कर रहे हैं।
Google के बाद Microsoft Bing दुनिया के सबसे लोकप्रिय Search Engines में से एक है। आज Bing केवल अपने Search Engine तक सीमित नहीं है, बल्कि Yahoo Search, Microsoft Edge, Windows Search, Copilot और कई अन्य Microsoft Services में भी इसकी Search Technology का उपयोग होता है। इसलिए यदि आपकी वेबसाइट Bing Search में Index हो जाती है, तो वहां से भी आपकी वेबसाइट पर Organic Traffic आने की संभावना बढ़ जाती है।
अच्छी बात यह है कि Bing Webmaster Tools में वेबसाइट Submit करना बिल्कुल मुफ्त है और इसमें केवल कुछ मिनट लगते हैं।
अगर आप जानना चाहते हैं कि Bing Webmaster Tools में Website कैसे Add करें, Sitemap Submit कैसे करें, Website Verify कैसे करें तो यह Step-by-Step Guide आपके लिए है।
Bing Webmaster Tool में अपने Blog को कैसे ऐड करे?
सबसे पहले आपके पास E-mail address होना जरुरी है और Bing Webmaster आपको दो विकल्प बताएंगे, पहेला आप Sign Up कर करते हो और दूसरा Microsoft, Google और Facebook से Directly sign in कर सकते है. यहां आपको फैसला लेना है की किन Door से प्रवेश करू.
Step 1. आपको पहले कोई भी ब्राउज़र में Bing Webmaster टाइप करके, यदि सीधे ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है या तो Click here… पर क्लिक करके डायरेक्ट Bing Webmaster Tool तक पहुँच सकते हो.
Step 2 . अब प्रवेश के लिए मैं Sign in करता हूँ. क्योंकि, मैंने पहले Outlook id से Sign Up किया था, आप अपने मर्जी से Sign Up या In करके Bing webmaster tool में प्रवेश करना है.
Step 3. जैसे बिंग वेबमास्टर में प्रवेश करते हैं, आपसे आपकी Website URL माँगा जायेंगा. बस, आप अपनी Website या Blog url पेस्ट करके ‘Add’ बटन पर क्लिक करना है.

Step 4. अगले स्क्रीन में Sitemap दर्ज करना होगा और ‘Add‘ बटन पर क्लिक कर देना.

Step 5. अब अगले Page ओपन होगा उसमे Verify करना है और Bing आपको Website verify करने के लिए तीन ऑप्शन Paste करता है, इन तीन में से सबसे आसान तरीका Option 2 है. इसलिए मैं ये विकल्प चुनने वाला हूँ और आप नए है तो ये Option आसान रहेंगा.

सिर्फ आपको Meta name code को कॉपी करके Blog सेक्शन में जाये और <head> के नीचे कॉपी किए कोड को Paste करके अपने टेम्पलेट को सेव कर देना है और फिर ‘Verify’ बटन पर क्लिक कर देना है.
इस तरह से वर्डप्रेस में भी सेम तरीका है, बस आपको वर्डप्रेस में SEO प्लगिन्स के सेटिंग में देखे, इसमें भी मेटा कोड को पेस्ट कर सकते है. यदि आपको कोडिंग का ज्ञान है तो थीम एडिट विकल्प के जरिये हेड के निचे पेस्ट कर सकते है ये बिलकुल ब्लॉगर स्टेप के समान है.
जब आप Verify करने में Success होते है तो तुरंत Bing webmaster के Dashboard में पहुँच जाओगे.
क्या Yahoo Search में अलग से Website Submit करनी पड़ती है?
नहीं।
आज कई regions या contry में Yahoo Search, Bing की Search Technology का उपयोग करता है। इसलिए नार्मल Situation में यदि आपकी Website Bing में सही तरीके से Index हो जाती है, तो वह Yahoo Search में भी दिखाई दे सकती है।
इसलिए अलग से Yahoo Webmaster में Website Submit करने की जरूरत आमतौर पर नहीं होती।
क्या हिंदी वेबसाइट या ब्लॉग को Bing में Submit करना चाहिए?
हाँ, हिंदी ब्लॉग के लिए Bing Webmaster Tools का उपयोग करना बिल्कुल सही है। हालांकि Google की तुलना में Bing से कम ट्रैफिक आता है, लेकिन यह आपकी वेबसाइट के लिए एक Organic Traffic Source बन सकता है। यदि आपकी वेबसाइट Bing में सही तरीके से Index हो जाती है, तो Microsoft Bing और कई कंट्री में Yahoo Search के माध्यम से भी विज़िटर मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए Google Search Console के साथ-साथ Bing Webmaster Tools में भी अपनी वेबसाइट और Sitemap जरूर Submit करें। इसमें केवल कुछ मिनट लगते हैं.
अब आपको अच्छी तरह समझ आ गया होगा कि Bing Webmaster Tools में Website कैसे Submit करें, Website Verify कैसे करें और Sitemap Add करने का सही तरीका क्या है।
यदि आपने पहले से अपनी वेबसाइट Google Search Console में जोड़ रखी है, तो Bing Webmaster Tools में भी उसे जरूर Submit करें।
अगर यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो, तो इसे अपने दोस्तों और नए Bloggers के साथ जरूर शेयर करें ताकि वे भी अपनी Website को Bing में आसानी से Index करवा सकें।



