आज के समय में WhatsApp दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप बन चुका है। हम रोज़ाना अपने दोस्तों, परिवार और Colleagues से WhatsApp के माध्यम से बात करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि किसी व्यक्ति को भेजे गए मैसेज का जवाब नहीं आता, Profile photo दिखाई नहीं देती या कॉल भी नहीं लगती।
ऐसी Situation में अक्सर मन में सवाल आता है कि कहीं सामने वाले ने आपको WhatsApp पर Block तो नहीं कर दिया?
WhatsApp किसी यूजर को यह नहीं बताता कि उसे Block किया गया है या नहीं। हालांकि कुछ Signs की मदद से आप काफी हद तक पता लगा सकते हैं कि किसी ने आपको Block किया है या नहीं।
WhatsApp पर Block होने पर क्या होता है?
जब कोई व्यक्ति आपको WhatsApp पर Block कर देता है, तो आपके और उस व्यक्ति के बीच WhatsApp के माध्यम से Limited contact हो जाता है। आप उसे मैसेज भेज सकते हैं, लेकिन वे मैसेज उसके पास नहीं पहुंचेंगे।
इसके अलावा कई अन्य Signal भी दिखाई देते हैं जिनकी मदद से आप Block होने की संभावना का पता लगा सकते हैं।
WhatsApp पर Block है या नहीं कैसे पता करे?
नीचे दिए गए 5 Signs को एक साथ चेक करें। यदि सभी संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो संभव है कि सामने वाले व्यक्ति ने आपको Block कर दिया हो।
1. Last Seen और Online Status दिखाई नहीं देता
यदि पहले किसी व्यक्ति का Last Seen या Online Status दिखाई देता था और अब अचानक दिखाई देना बंद हो गया है, तो यह Block होने का एक संकेत हो सकता है।
लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आपको Block ही किया गया हो। कई लोग अपनी Privacy Settings में Last Seen और Online Status छिपा देते हैं।
इसलिए केवल इसी संकेत के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि आपको Block कर दिया गया है।
2. Profile Photo (DP) दिखाई नहीं देती
WhatsApp पर Block होने का दूसरा sign Profile Picture है।
यदि पहले उस पर्सन की DP दिखाई देती थी और अब केवल खाली प्रोफाइल आइकन दिखाई दे रहा है, तो यह भी Block होने का sign हो सकता है।
लेकिन ध्यान रखें कि व्यक्ति ने अपनी DP हटाई भी हो सकती है।
3. Message पर केवल Single Tick आता है
जब आप किसी Block करने वाले व्यक्ति को मैसेज भेजते हैं, तो मैसेज पर केवल एक Grey tick दिखाई देता है।
Single Tick का मतलब है कि मैसेज WhatsApp Server तक पहुंच गया है लेकिन सामने वाले के फोन तक नहीं पहुंचा।
यदि लंबे समय तक केवल Single Tick ही दिखाई दे रहा है, तो यह Block होने का एक मजबूत संकेत माना जाता है।
4. WhatsApp Call नहीं लगती
यदि आप उस व्यक्ति को WhatsApp Voice Call या Video Call करने की कोशिश करते हैं और कॉल कनेक्ट नहीं होती, तो यह भी Block होने का संकेत हो सकता है।
Block होने की Situation में WhatsApp कॉल सामान्य रूप से काम नहीं करती।
5. WhatsApp Group में Add नहीं कर पाते
यह WhatsApp Block होने के सबसे स्टॉन्ग संकेतों में से एक माना जाता है। लेकिन इसी आधार पर यह पक्का नहीं कहा जा सकता कि आपको Block किया गया है। अन्य संकेतों को भी ध्यान में रखना चाहिए।
यदि आप किसी व्यक्ति को WhatsApp Group में जोड़ने की कोशिश करते हैं और वह जुड़ नहीं पाता, तो हो सकता है कि उसने आपको Block किया हो।
लेकिन, कुछ Privacy Settings की वजह से भी ऐसा हो सकता है।
क्या केवल एक संकेत से पता चल जाता है कि आपको Block कर दिया गया है WhatsApp से?
नहीं, एक संकेत के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि आपको WhatsApp पर Block किया गया है।
WhatsApp में कई Privacy Settings अवेलेबल हैं, जिनकी मदद से कोई भी व्यक्ति अपना Last Seen, Online Status, Profile Photo और About Information छिपा सकता है। ऐसे में ये चीजें दिखाई न देने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि उसने आपको Block कर दिया है।
यदि आप जानना चाहते हैं कि WhatsApp पर Block किया है या नहीं, तो किसी एक sign पर भरोसा करने के बजाय कई संकेतों को एक साथ देखना बेहतर होता है।
उदाहरण के लिए, यदि आपको किसी व्यक्ति का Last Seen दिखाई नहीं दे रहा, Profile Photo अपडेट नहीं दिख रही, Message पर केवल एक Tick आ रहा है और आप उसे WhatsApp Group में भी नहीं जोड़ पा रहे हैं, तो Block किया गया है ऐसा मान सकते है.
लेकिन WhatsApp की ओर से Block होने की कोई सीधी सूचना नहीं दी जाती। इसलिए अवेलेबल संकेतों के आधार पर केवल अनुमान लगाया जा सकता है।
WhatsApp पर Block होने का कोई Official Notification नहीं मिलता। लेकिन Last Seen दिखाई न देना, Profile Photo गायब होना, Single Tick आना, WhatsApp Call न लगना और Group में Add न कर पाना जैसे साइन यह बताने में मदद कर सकते हैं कि किसी ने आपको WhatsApp पर Block कर दिया गया है.
यदि ये सभी signs एक साथ दिखाई दें, तो पॉसिबिलिटी है कि सामने वाले व्यक्ति ने आपको WhatsApp पर Block कर दिया हो।



