Facebook Advertising के 7 बड़े फायदे

अगर आप Online Business करते हैं, कोई Service देते हैं या अपने Brand को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं, तो आपने Facebook Advertising के बारे में जरूर सुना होगा। कुछ साल पहले तक लोग Facebook का इस्तेमाल सिर्फ दोस्तों और रिश्तेदारों से जुड़े रहने के लिए करते थे, लेकिन आज यह Business Promotion का एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है।

छोटे दुकानदारों से लेकर बड़ी कंपनियों तक, लगभग हर तरह का बिजनेस Facebook Ads का इस्तेमाल कर रहा है। इसकी वजह भी साफ है। जहां Traditional advertisements में काफी पैसा खर्च करना पड़ता है, वहीं Facebook Marketing की मदद से कम बजट में भी सही लोगों तक पहुंचा जा सकता है।

कई लोग Facebook Ads चलाने से पहले यह जानना चाहते हैं कि आखिर इससे फायदा क्या होता है। अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो इस लेख में हम Facebook Advertising के 7 ऐसे फायदे जानेंगे जो आपके Business को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

1. अपने Business को ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकते हैं

किसी भी बिजनेस की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उसके बारे में कितने लोग जानते हैं। अगर लोगों को आपके Product या Service के बारे में जानकारी ही नहीं होगी, तो Sale बढ़ाना मुश्किल हो जाएगा।

Facebook पर हर दिन करोड़ों लोग Active रहते हैं। ऐसे में Facebook Advertising आपके बिजनेस को बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाने का मौका देती है।

मान लीजिए आपने New online service शुरू की है या नया Product Launch किया है। Facebook Ads की मदद से आप कुछ ही समय में हजारों लोगों तक अपनी जानकारी पहुंचा सकते हैं। इससे आपके ब्रांड की पहचान बढ़ती है और New customers तक पहुंचना आसान हो जाता है।

2. सही लोगों को ही Advertisement दिखा सकते हैं

Facebook Ads की सबसे बड़ी खासियत इसकी Target Audience सुविधा है।

अक्सर देखा जाता है कि कई Business Advertisement पर पैसा तो खर्च करते हैं, लेकिन उनके Advertisement ऐसे लोगों को दिखते हैं जिन्हें उस प्रोडक्ट या सर्विस में कोई रुचि नहीं होती। इससे बजट भी खराब होता है और Result भी अच्छे नहीं मिलते।

Facebook Advertising में आप यह तय कर सकते हैं कि आपका विज्ञापन किसे दिखे।

उदाहरण के लिए आप लोगों को उनकी:

  • उम्र के आधार पर
  • शहर या क्षेत्र के आधार पर
  • रुचियों के आधार पर
  • व्यवसाय के आधार पर
  • ऑनलाइन व्यवहार के आधार पर

चुन सकते हैं।

इससे आपके विज्ञापन उन्हीं लोगों तक पहुंचते हैं जो वास्तव में आपके ग्राहक बन सकते हैं।

3. कम बजट में भी शुरुआत कर सकते हैं

कई छोटे Business Facebook Marketing से सिर्फ इसलिए दूर रहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इसके लिए बहुत ज्यादा पैसे की जरूरत होगी।

असलियत में ऐसा नहीं है।

Facebook Ads की सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपने बजट के अनुसार विज्ञापन चला सकते हैं। शुरुआत में आपको हजारों या लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं होती।

अगर आप नए हैं तो छोटे बजट से भी शुरुआत कर सकते हैं और Result देखकर धीरे-धीरे बजट बढ़ा सकते हैं।

यही वजह है कि आज Small businesses, freelancers और Startup भी Facebook Advertising का उपयोग कर रहे हैं।

4. New customers और Lead प्राप्त करने में मदद मिलती है

हर बिजनेस का Target नए ग्राहक achieve करना होता है। Facebook Ads इस काम को काफी आसान बना सकते हैं।

जब आपका विज्ञापन सही लोगों तक पहुंचता है, तो उनमें से कई लोग आपके प्रोडक्ट या सर्विस में रुचि दिखाते हैं। यही लोग आगे चलकर Potential customer बन सकते हैं।

अगर आप कोई कोर्स बेचते हैं, डिजिटल सर्विस देते हैं, प्रॉपर्टी का काम करते हैं या किसी प्रकार का ऑनलाइन बिजनेस चलाते हैं, तो Facebook Advertising के माध्यम से अच्छी संख्या में लीड प्राप्त की जा सकती हैं।

यही कारण है कि आज Lead Generation के लिए Facebook Ads सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले माध्यमों में से एक है।

5. Website पर Traffic बढ़ाने में मदद मिलती है

बहुत से लोगों की शिकायत होती है कि उन्होंने वेबसाइट तो बना ली लेकिन उस पर विजिटर नहीं आ रहे।

अगर आपकी भी ऐसी समस्या है, तो Facebook Marketing इसमें मदद कर सकती है।

मान लीजिए आपने अपनी वेबसाइट पर कोई यूज़फुल लेख पब्लिश किया है या कोई नया टूल लॉन्च किया है तो Facebook Ads की मदद से आप उस पेज पर लोगों को भेज सकते हैं।

जब ज्यादा लोग आपकी वेबसाइट पर आते हैं, तो:

  • ब्रांड की पहचान बढ़ती है
  • नए विजिटर मिलते हैं
  • बिक्री की संभावना बढ़ती है
  • वेबसाइट की लोकप्रियता बढ़ती है

लेकिन लंबे समय के लिए SEO जरूरी है, लेकिन शुरुआती ट्रैफिक लाने में Facebook Advertising काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

6. Ads बनाना और चलाना आसान है

कई लोगों को लगता है कि Facebook Ads चलाने के लिए तकनीकी ज्ञान होना जरूरी है।

लेकिन अगर आपने कभी Facebook पेज चलाया है, तो Facebook Advertising सीखना आपके लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।

Facebook आपको step-by-step guidance देता है या तो आज ऑनलाइन यूट्यूब पर ढेर सारे वीडियो मिल जायेगा वहां से आप पूरा सेटअप वगेरे सिख सकते है.

7. Customers सीधे आपसे Contact कर सकते हैं

आज के समय में लोग इमीडिएटली जानकारी चाहते हैं। अगर उन्हें किसी प्रोडक्ट या सर्विस में रुचि होती है, तो वे तुरंत Contact करना पसंद करते हैं।

Facebook Advertising आपको ऐसे विकल्प देता है जिनकी मदद से लोग सीधे आपसे जुड़ सकते हैं।

उदाहरण के लिए आप अपने विज्ञापन में,

  • Contact Us
  • Learn More
  • Sign Up
  • Book Now
  • WhatsApp Message

जैसे विकल्प जोड़ सकते हैं।

जिससे क्या बेनिफिट मिलता है की कस्टरमर आपके पास पहुंचने में मदद मिलती है जिससे आसानी से आपके साथ कन्वर्सेशन वगेरे कर सके.

क्या Facebook Advertising आज भी काम करती है?

यह सवाल अक्सर पूछा जाता है क्योंकि आज Instagram, YouTube और कई अन्य Platform भी मौजूद हैं।

यह सवाल अक्सर पूछा जाता है क्योंकि आज Instagram, YouTube और कई अन्य Platform भी मौजूद हैं।

लेकिन Truth यह है कि Facebook आज भी दुनिया के सबसे बड़े Social media platform में से एक है। लाखों Business अभी भी Facebook Ads का उपयोग कर रहे हैं और अच्छे परिणाम प्राप्त कर रहे हैं।

अगर सही Strategy, सही Target Audience और उपयोगी Advertising सामग्री का इस्तेमाल किया जाए, तो Facebook Marketing आज भी बेहतरीन परिणाम दे सकती है।

अगर आप अपने बिजनेस को online growing करना चाहते हैं तो New customers तक पहुंचना चाहते हैं और कम बजट में प्रचार करना चाहते हैं, तो Facebook Advertising एक अच्छा विकल्प बन सकता है.

इसकी मदद से आप अपने बिजनेस की पहचान बढ़ा सकते हैं, सही लोगों तक पहुंच सकते हैं, वेबसाइट पर ट्रैफिक ला सकते हैं.

सबसे अच्छी बात यह है कि Facebook Ads छोटे से लेकर बड़े दोनों प्रकार के Businesses के लिए उपयोगी हैं। इसलिए अगर आपने अभी तक Facebook Marketing का उपयोग नहीं किया है, तो अब इसे अपनी Digital Strategy का हिस्सा बनाने के बारे में जरूर सोचें।

Add Comment