Computer या Laptop में Screenshot कैसे लें?

अगर आप Computer या Laptop का इस्तेमाल करते हैं, तो कई बार ऐसे में हमें स्क्रीन पर दिखाई दे रही किसी जरूरी जानकारी को तुरंत सेव करना होता है। जैसे Online Payment Receipt, Bank Transaction, Error Message, Online Class Notes, WhatsApp Web Chat, किसी Website का महत्वपूर्ण Page या Office का कोई Document। पहले मैं भी ऐसी जानकारी को सेव करने के लिए मोबाइल से Monitor की फोटो खींच लेता था, लेकिन तस्वीर कभी साफ नहीं आती थी और कई बार Screen पर Reflection भी दिखाई देता था।

बाद में पता चला कि Windows में पहले से ही Screenshot लेने की सुविधा (Screenshot Tool) होती है। केवल एक छोटी-सी Screenshot Shortcut Key दबाकर पूरी स्क्रीन या किसी खास हिस्से की तस्वीर ली जा सकती है। इससे Image बिल्कुल साफ आती है और उसे बाद में आसानी से Share, Print या Save किया जा सकता है।

अगर आपको भी नहीं पता कि Laptop में Screenshot कैसे लें (Laptop me Screenshot Kaise Le), PC में Screenshot कैसे लें, Screenshot Shortcut Key कौन-सी है, तो यह गाइड आपके लिए है, बस इतना ही नहीं,

  • Windows + PrtScn से Screenshot कैसे लें?
  • Ctrl + PrtScn से Screenshot कैसे लें?
  • Fn + PrtScn से Screenshot कैसे लें?
  • Windows + Shift + S से Screenshot कैसे लें?
  • Alt + PrtScn से Active Window का Screenshot कैसे लें?

ये 5 मेथड से जाने की Step by step बहुत आसानी से स्क्रीन शार्ट कैसे ले.

Laptop या PC में Screenshot लेने से पहले ये बातें जान लें

Windows में Screenshot लेने के कई विकल्प दिए गए हैं। आप Screenshot Shortcut Key, Print Screen (PrtScn), Snipping Tool, Windows + Shift + S या Xbox Game Bar जैसी सुविधाओं का उपयोग करके कुछ ही सेकंड में Screen Capture कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इन तरीकों के लिए किसी अन्य Software की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि ये सभी Features Windows में पहले से अवेलेबल होते हैं।

हालाँकि, सभी Computer और Laptop में Screenshot लेने का तरीका एक जैसा नहीं होता। यदि आप Windows 11, Windows 10, Windows 8 का उपयोग कर रहे हैं, तो कुछ Shortcut Keys और Features अलग हो सकते हैं। वहीं कई Laptop में PrtScn (Print Screen) Key सीधे काम नहीं करती, इसलिए वहाँ Fn Key के साथ उसका उपयोग करना पड़ता है।

Windows में Screenshot लेने के कितने तरीके हैं?

बहुत से लोगों को लगता है कि Screenshot लेने के लिए केवल Print Screen (PrtScn) Key का ही उपयोग किया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है।

Windows में Screenshot लेने के कई आसान तरीके हैं। आप अपनी जरूरत के अनुसार इनमें से किसी भी तरीके का उपयोग कर सकते हैं।

  1. Windows + PrtScn
  2. Ctrl + PrtScn
  3. Fn + PrtScn
  4. Windows + Shift + S
  5. Alt + PrtScn

अब सबसे पहले सबसे आसान तरीके से शुरुआत करते हैं।

1. Windows + PrtScn से Screenshot कैसे लें?

अगर आपका उद्देश्य पूरी Screen का Screenshot लेना है, तो यह सबसे आसान और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला तरीका है।

इस Shortcut की सबसे अच्छी बात यह है कि Screenshot अपने आप Save हो जाता है। आपको Paint या किसी दूसरे Software में जाकर उसे Paste करने की जरूरत नहीं पड़ती।

Step 1: सबसे पहले उस Screen को Open करें जिसका Screenshot लेना चाहते हैं।

Step 2: अब Keyboard पर Windows + PrtScn Key एक साथ दबाएँ।

यदि आप Laptop इस्तेमाल कर रहे हैं और Shortcut काम नहीं कर रही है, तो Fn + Windows + PrtScn दबाकर देखें।

Step 3: यदि Screenshot सफलतापूर्वक Capture हो गया है, तो Screen एक बार हल्की-सी Blink करेगी। इससे पता चल जाता है कि Screenshot Save हो चुका है।

Screenshot कहाँ Save होगा?

अब नीचे दिए गए Folder में जाएँ।

This PC → Pictures → Screenshots

यहीं आपको Screenshot PNG Format में दिखाई देगा।

अगर आपने एक से अधिक Screenshot लिए हैं, तो Windows उन्हें क्रम संख्या (Screenshot (1), Screenshot (2)…) के साथ Save करता है।


2. Ctrl + PrtScn से Screenshot कैसे लें?

अगर आप Screenshot को तुरंत किसी Software में Edit करना चाहते हैं, तो Ctrl + PrtScn एक अच्छा विकल्प है। यह Shortcut Screenshot को सीधे Computer में Save नहीं करती, बल्कि उसे Clipboard में Copy कर देती है।

इसका मतलब है कि Screenshot लेने के बाद आपको उसे किसी Image Editor या Document में Paste करना होगा।

Step 1: सबसे पहले उस Screen को खोलें जिसका Screenshot लेना चाहते हैं।

Step 2: अब Keyboard पर Ctrl + PrtScn Key एक साथ दबाएँ। (कुछ Laptop में आपको Ctrl + Fn + PrtScn दबाना पड़ सकता है।)

Step 3: अब Paint, Microsoft Word, Photoshop, PowerPoint या किसी भी Image Editing Software को खोलें।

Step 4: Keyboard से Ctrl + V दबाएँ, Screenshot तुरंत Paste हो जाएगा।

Step 5: अब Ctrl + S दबाकर Screenshot अपनी पसंद की Location पर Save कर दें।

अगर Screenshot को Edit करना हो, Arrow या Text जोड़ना हो या किसी Document में इस्तेमाल करना हो, तो यह तरीका सबसे अच्छा रहता है।


3. Fn + PrtScn से Screenshot कैसे लें? (Laptop Users)

अगर आप Laptop इस्तेमाल करते हैं और Print Screen (PrtScn) Key दबाने पर Screenshot नहीं बन रहा है, तो इसका कारण Keyboard Layout हो सकता है।

आजकल HP, Dell, Lenovo, ASUS, Acer, MSI और कई अन्य Laptop Brands में Function Keys एक साथ कई काम करती हैं। इसलिए Screenshot लेने के लिए Fn (Function) Key दबानी पड़ सकती है।

Step 1: जिस Screen का Screenshot लेना है, उसे Open करें।

Step 2: अब Fn + PrtScn Key एक साथ दबाएँ।

Step 3: Screenshot Clipboard में Copy हो जाएगा।

Step 4: अब Paint या किसी अन्य Editor में जाकर Ctrl + V दबाएँ।

Step 5: अब Screenshot Save कर दें।

ध्यान रखें की हर Laptop का Keyboard Layout थोड़ा अलग होता है। अगर Fn + PrtScn काम नहीं करता, तो नीचे दिए गए दूसरे Combination भी Try करें।

  • Fn + Windows + PrtScn
  • Fn + Shift + PrtScn

4. Windows + Shift + S से Screenshot कैसे लें? (सबसे Best तरीका)

अगर आप Windows 10 या Windows 11 इस्तेमाल कर रहे हैं, तो मेरे एक्सपेरिंस के अकॉर्डिंग Windows + Shift + S सबसे बेहतरीन तरीका है।

मैं खुद भी रोज़ाना इसी Shortcut का उपयोग करता हूँ क्योंकि इसमें पूरी Screen Capture करने की बजाय केवल वही हिस्सा चुन सकते हैं जिसकी जरूरत हो। इससे बाद में Image Crop करने की भी जरूरत नहीं पड़ती।

Step 1: जिस Screen का Screenshot लेना है, उसे Open रखें।

Step 2: अब Keyboard पर Windows + Shift + S एक साथ दबाएँ।

Step 3: अब Screen हल्की Dark हो जाएगी और ऊपर एक छोटा Toolbar दिखाई देगा।

यहाँ आपको चार विकल्प मिलेंगे।

  • Rectangle Snip: Screen के किसी भी हिस्से को Mouse से Select करें
  • Free-form Snip: अपनी पसंद के किसी भी Shape में Screenshot ले सकते हैं।
  • Window Snip: केवल किसी एक Window का Screenshot ले सकते हैं।
  • Full Screen Snip: पूरी Screen का Screenshot लिया जा सकता है।

Step 4: Screenshot लेने के बाद वह Clipboard में Copy हो जाएगा और ऊपर Notification आएगी।

उस पर क्लिक करके Screenshot को Edit भी कर सकते हैं। फिर Save बटन दबाकर Computer में सुरक्षित रख सकते हैं।


5. Alt + PrtScn से Active Window का Screenshot कैसे लें?

कई बार Computer में एक साथ कई Windows खुली होती हैं। ऐसे में पूरी Screen Capture करने की बजाय केवल Active Window का Screenshot लेना ज्यादा आसान होता है। इसके लिए Alt + PrtScn Shortcut का उपयोग किया जाता है।

Step 1: जिस Window का Screenshot लेना है, उसी पर क्लिक करें।

Step 2: अब Keyboard पर Alt + PrtScn दबाएँ।

Laptop में कई बार Fn + Alt + PrtScn दबाना पड़ सकता है।

Step 3: अब Paint, Photoshop, Word या किसी अन्य App में जाकर Ctrl + V दबाएँ।

Step 4: अब Screenshot Save कर दें।

कौन-सा Screenshot तरीका सबसे बेहतर है?

अगर आप मुझसे पूछें कि डेली के उपयोग के लिए सबसे अच्छा तरीका कौन-सा है, तो मेरा जवाब होगा Windows + Shift + S।

पहले मैं भी Windows + PrtScn का इस्तेमाल करता था क्योंकि Screenshot सीधे Folder में Save हो जाता था। लेकिन अब हर Screenshot के लिए Windows + Shift + S का उपयोग करता हूँ। इससे केवल वही हिस्सा Capture होता है जिसकी जरूरत होती है और बाद में Crop करने का समय भी बच जाता है।

अगर आप Beginner हैं, तो शुरुआत Windows + PrtScn से करें। लेकिन अगर थोड़ी Practice हो जाए, तो Windows + Shift + S आपकी पसंदीदा Shortcut बन जाएगी।

अब आपको अच्छी तरह समझ आ गया होगा कि Laptop में Screenshot कैसे लें, PC में Screenshot कैसे लें, Screenshot Shortcut Key कौन-सी है और Windows 11, Windows 10 में Screenshot लेने के सबसे आसान तरीके कौन-कौन से हैं।

अगर आप रोज़ Computer या Laptop पर काम करते हैं, तो इन Shortcut Keys को एक बार जरूर याद कर लें। इससे आपका समय भी बचेगा और किसी भी जरूरी जानकारी को कुछ ही सेकंड में Image के रूप में Save कर पाएँगे।

अगर यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वे भी आसानी से Laptop Screenshot, Windows Screenshot Shortcut, Screen Capture का सही उपयोग करना सीख सकें।

Add Comment