Pinterest क्या है? Pinterest पर Free Account कैसे बनाएं?

आज के समय में Social Media Platforms केवल Entertainment का साधन नहीं रहे, बल्कि Blogging, Online Business, Digital Marketing और Website Traffic बढ़ाने का एक Important medium बन चुके हैं। Facebook, Instagram और YouTube की तरह Pinterest भी एक लोकप्रिय Visual Discovery Platform है, जहां लोग नई-नई जानकारी, Ideas और Inspiration खोजते हैं।

यदि आप Blogger, Website Owner, Content Creator, Affiliate Marketer, YouTuber या किसी Online Business से जुड़े हैं, तो Pinterest आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह आपकी Website पर Organic Traffic लाने और Brand की Online Visibility बढ़ाने में मदद कर सकता है।

अगर आपने अभी तक Pinterest का उपयोग नहीं किया है, तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि Pinterest क्या है, यह कैसे काम करता है और Pinterest पर Free Account कैसे बनाया जाता है।

पिंटरेस्ट क्या है? (What is Pinterest in Hindi)

Pinterest एक Visual Discovery Platform और Social Media Service है, जहां Users Images, Infographics, Videos और Ideas के माध्यम से नई जानकारी खोजते और सेव (Save) करते हैं।

दूसरे Social media platform की तरह Pinterest पर भी Users अपने पसंदीदा Content को Save, Organize और Share कर सकते हैं। यहां सेव किए गए कंटेंट को Pin कहा जाता है, जबकि अलग-अलग Categories में Pin को Organized रखने के लिए Boards का उपयोग किया जाता है।

Pinterest की शुरुआत कब हुई?

Pinterest की शुरुआत वर्ष 2010 में Ben Silbermann, Paul Sciarra और Evan Sharp द्वारा की गई थी।

शुरुआत में इसके Users की संख्या काफी कम थी, लेकिन आज Pinterest दुनिया के सबसे लोकप्रिय Visual Search Platforms में शामिल है। वर्तमान में इस प्लेटफॉर्म का उपयोग दुनियाभर में करोड़ों लोग Inspiration, Shopping Ideas, Home Decoration, Fashion, Recipes, Education, Blogging, Business और अन्य विषयों के लिए करते हैं।

Pinterest कैसे काम करता है?

Pinterest का पूरा सिस्टम Pins और Boards पर डिपेंड होता है।

जब कोई User किसी Image, Infographic या Video को Pinterest पर Save करता है, तो उसे Pin कहा जाता है।

हर Pin के साथ किसी Website, Blog, Product Page या अन्य Online Resource का Link भी जुड़ा हो सकता है। यदि कोई User उस Pin पर क्लिक करता है, तो वह लिक हुई Website या Web Page पर पहुंच सकता है।

इसी वजह से Pinterest Website Owners और Bloggers के लिए एक अच्छा Traffic Source माना जाता है।

Pinterest का उपयोग क्यों करें?

बहुत से लोग Pinterest को केवल Image Sharing Platform समझते हैं, लेकिन रियल में यह एक Visual Discovery Platform है। यहां आप नई-नई जानकारी खोज सकते हैं, आइडिया सेव कर सकते हैं और अपनी वेबसाइट या बिजनेस तक लोगों को पहुंचा सकते हैं।

देखे Pinterest के प्रमुख उपयोग यहां होता है,

  • नई जानकारी और आइडिया खोजने के लिए
  • Blog Posts और उपयोगी Articles ढूंढ़ने के लिए
  • Website पर Traffic बढ़ाने के लिए
  • Online Business या Brand को Promote करने के लिए
  • Affiliate Products का Publicity करने के लिए
  • Home Decoration के नए Ideas देखने के लिए
  • Fashion और Style Inspiration पाने के लिए
  • Recipes को खोजने और Save करने के लिए
  • Education और Study Notes ढूंढ़ने के लिए
  • DIY (Do It Yourself) Projects सीखने के लिए

यही कारण है कि आज Blogger, Content Creator, Digital Marketer और Business Owner Pinterest का उपयोग अपनी Reach बढ़ाने और ज्यादातर लोगों तक पहुंचने के लिए करते हैं।

Bloggers के लिए Pinterest क्यों जरूरी है?

अगर आपकी Website या Blog है, तो Pinterest आपकी वेबसाइट पर Traffic लाने में मदद कर सकता है।

आप अपने Blog Article के लिए एक Pin Image बनाकर Pinterest पर शेयर कर सकते हैं। जब कोई User उस Pin पर क्लिक करता है, तो वह आपकी Website पर पहुंच जाता है।

अगर आपका Content लोगों के लिए उपयोगी है, तो समय के साथ Pinterest से लगातार Visitors आने की Possibility बढ़ सकती है।

Pinterest से मिलने वाला Traffic इन बातों पर निर्भर करता है:

  • Content की Quality
  • Pin Design
  • सही Keywords
  • Audience की रुचि
  • नियमित रूप से Pin Publish करना

Pinterest की मुख्य विशेषताएं (Features)

Pinterest में कई ऐसे फीचर्स हैं, जो इसे दूसरे Social Media Platforms से अलग बनाते हैं।

1. Visual Search: Pinterest पर ज्यादातर कंटेंट Images और Videos के रूप में होता है। यहां लोग अपनी पसंद के आइडिया और जानकारी आसानी से खोज सकते हैं।

2. Save Ideas: अगर आपको कोई Pin पसंद आता है, तो उसे अपने Account के किसी भी Board में Save कर सकते हैं, ताकि बाद में आसानी से देख सकें।

3. Boards: Boards की मदद से आप अपने Pins को अलग-अलग Categories में Organized रख सकते हैं।

उदाहरण:

  • Blogging Tips
  • Recipes
  • Home Decor
  • Fashion
  • Technology
  • Travel

4. Website Traffic: अगर आपने अपने Pin में अपनी Website या Blog का Link जोड़ा है, तो लोग उस Pin पर क्लिक करके सीधे आपकी वेबसाइट पर जा सकते हैं।

5. Business Marketing: कई कंपनियां, Blogger और Online Business Owner अपने Brand, Products और Services को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए Pinterest का उपयोग करते हैं।

क्या Pinterest Free है?

हाँ। Pinterest का उपयोग करना बिल्कुल Free है। आप बिना किसी शुल्क के अपना Account बना सकते हैं और इसके ज्यादातर फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Free Account में आप:

  • Account बना सकते हैं।
  • Pins Save कर सकते हैं।
  • Boards बना सकते हैं।
  • Images या Pins Publish कर सकते हैं।
  • दूसरे Users को Follow कर सकते हैं।
  • अपनी Website या Blog का Link भी जोड़ सकते हैं।

अगर भविष्य में आप अपने Blog, Website या Business को Promote करना चाहते हैं, तो अपने Personal Account को आसानी से Business Account में बदल सकते हैं। इसके लिए Pinterest कोई शुल्क नहीं लेता।

Pinterest Account के प्रकार

आप पहले फ्री में Pinterest account बनाने से पहले ये जान लीजिये की इन पर आप दो प्रकार के Account बना सकते,

1. Personal Account

Personal Account उन लोगों के लिए होता है, जो Pinterest का उपयोग केवल नए आइडिया खोजने, Images Save करने या personal उपयोग के लिए करना चाहते हैं। अगर आप Pinterest सीखना शुरू कर रहे हैं, तो यह एक अच्छा विकल्प है।

2. Business Account

Business Account उन लोगों के लिए बेहतर है, जो अपने Blog, Website, YouTube Channel, Online Business या Brand को बढ़ाना चाहते हैं। इसमें आपको Website Claim, Pinterest Analytics, Ads और अन्य Business Tools जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

यदि आपका उद्देश्य है,

  • Website पर Traffic बढ़ाना
  • Online Business को Promote करना
  • Brand की पहचान बनाना
  • Products या Services की Marketing करना
  • Pinterest Analytics का उपयोग करना

तो Business Account आपके लिए बेस्ट रहेगा। बस इतना ही नहीं अगर आप किसी भी समय अपने Personal Account को Business Account में बदल सकते हैं।

Pinterest पर Free Personal Account कैसे बनाएं?

Pinterest पर अकाउंट बनाना बिल्कुल आसान है। यदि आपके पास Email Address या Google Account है, तो आप कुछ ही मिनटों में अपना Pinterest Account बना सकते हैं।

ध्यान दें: Pinterest समय-समय पर अपने डिज़ाइन (Interface) और विकल्पों में बदलाव करता रहता है। इसलिए नीचे बताए गए स्टेप्स नार्मल प्रक्रिया पर आधारित हैं। आपके स्क्रीन पर कुछ विकल्प थोड़ा अलग दिखाई दे सकता है।

1. Pinterest की Official Website पर जाएं

सबसे पहले अपने Browser में Pinterest की Official Website खोलें।

Official Website: https://www.pinterest.com/

यदि आप Mobile इस्तेमाल कर रहे हैं, तो Android या iPhone पर Pinterest App भी डाउनलोड कर सकते हैं।

2. Sign Up पर क्लिक करें

Website खुलने के बाद आपको Sign Up या Create Account का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें। यदि आपका पहले से Pinterest Account है, तो Log In विकल्प का उपयोग करें।

3. Account बनाने का तरीका चुनें

Pinterest कई तरीकों से Account बनाने की सुविधा देता है। आप इनमें से किसी एक विकल्प को चुन सकते हैं।

यदि आप Gmail का उपयोग करते हैं, तो Continue with Google सबसे आसान स्टेप माना जाता है।

4. अपनी जानकारी भरें

यदि आपने Email से Sign Up करना चुना है, तो आपको Email Address, Strong Password, Date of Birth जानकारी भरनी होगी।

सभी जानकारी भरने के बाद Continue पर क्लिक करना है.

5. अपना नाम और Country चुनें

अब Pinterest आपसे कुछ Basic जानकारी पूछ सकता है। जैसे, Name, Country, Language सही जानकारी भरने के बाद आगे बढ़ें।

6. अपनी रुचियां (Interests) चुनें

Pinterest आपको बेहतर Content दिखाने के लिए आपकी रुचियां पूछेगा। उदाहरण के लिए,

  • Technology
  • Blogging
  • Digital Marketing
  • Fashion
  • Food
  • Education
  • Travel
  • Business
  • Home Decoration
  • Photography

इनमें से आप अपनी पसंद के कुछ Topics चुन सकते हैं।

7. Email Verification करें

Account बनाने के बाद Pinterest आपके Email Address पर Verification Email भेज सकता है। Email खोलें और Verification Link पर क्लिक करें। Verification पूरा होने के बाद आपका Pinterest Account Active हो जाएगा।

8. Profile Photo और Bio जोड़ें

अब अपने Profile को Complete करें। इसके लिए,

  • Profile Picture Upload करें।
  • अपना नाम सही लिखें।
  • छोटा सा Bio जोड़ें।
  • यदि Website है, तो उसका Link भी जोड़ें।

एक Complete Profile अधिक Professional दिखाई देती है।

Pinterest Board क्या होता है?

Pinterest में Board एक ऐसा फ़ोल्डर होता है जिसमें आप अपनी पसंद के Pins (Images, Videos या Ideas) को अलग-अलग Category के अनुसार अर्रेंज करके रख सकते हैं।

इसे आप एक Digital Folder या Digital Vision Board भी कह सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप Blogging, Recipes, Travel और Home Decoration से जुड़ी जानकारी सेव करना चाहते हैं, तो हर विषय के लिए अलग-अलग Board बना सकते हैं।

Pinterest केवल एक Social Media Platform नहीं, बल्कि एक पॉवरफुल Visual Search Engine भी है। यदि आप Blogger, Website Owner, Affiliate Marketer, Content Creator या Online Business चलाते हैं, तो Pinterest आपकी Online Presence बढ़ाने और ज्यादातर लोगों तक पहुँचने में सहायक हो सकता है।

सबसे अच्छी बात यह है कि Pinterest पर Free Account बनाना आसान है और शुरुआत करने के लिए किसी बड़ी तकनीकी जानकारी की जररूत नहीं होती। यदि आप रेगुलरली रूप से उपयोगी Content, Pin Designs और सही Keywords के साथ काम करते हैं, तो समय के साथ बेहतर Result मिलने की Possibility बढ़ सकती है।

यदि आपने अभी तक Pinterest Account नहीं बनाया है, तो आज ही अपना Account बनाएं और धीरे-धीरे इस Platform की सुविधाओं का उपयोग करना शुरू करें।

9 Comments

  1. Kaushik adhikary August 23, 2019
  2. Chandra Prakash sharma January 27, 2020
  3. Pooja sharma March 22, 2020
  4. Rahul April 4, 2020
    • Ahmed Shah Abbasi April 8, 2020
  5. Suraj Yadav April 13, 2020
  6. Rocky January 4, 2021
  7. Jatin May 10, 2021
  8. S khan August 4, 2021

Add Comment