Windows के लिए Best Free Browser कौन-सा है? 3 Fast, Secure और Privacy Browsers

इंटरनेट पर किसी भी Website, blog, or online service तक पहुँचने के लिए हमें एक Web Browser की जरूरत होती है। आज इंटरनेट पर कई Free Browser Software उपलब्ध हैं, लेकिन ज्यादातर लोग केवल Google Chrome, Microsoft Edge या Mozilla Firefox के बारे में ही जानते हैं।

Google Chrome ब्राउज़र को लॉन्च हुए लगभग 18 साल हो चुके हैं। आज भी यह दुनिया का सबसे Popular web browser है और वैश्विक स्तर पर लगभग 65–68% इंटरनेट उपयोगकर्ता इसका इस्तेमाल करते हैं

अगर दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ब्राउज़र की बात करें, तो Google Chrome अभी भी सबसे लोकप्रिय ब्राउज़रों में शामिल है। इसके बाद Safari, Microsoft Edge, Firefox और Opera जैसे ब्राउज़र आते हैं। हालांकि, इनके अलावा भी कई ऐसे Fast Browser, Secure Browser और Privacy Browser अवेलेबल हैं जो अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से बेहतरीन अनुभव देते हैं।

यदि आप एक ऐसा ब्राउज़र चाहते हैं जो तेज़ हो, सुरक्षित हो, प्राइवेसी प्रदान करे या Downloading के लिए बेहतर हो, तो यह लेख आपके लिए है। यहां हम Windows के लिए 3 ऐसे फ्री ब्राउज़र बताएंगे जिन्हें लाखों यूज़र्स पसंद करते हैं।

1. Tor Browser – Privacy और Anonymous Browsing के लिए सबसे Best Browser

अगर आपकी पहली priorities Privacy और Security है, तो Tor Browser आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।

Tor browser for desktop

Tor Browser Internet ट्रैफिक को कई अलग-अलग सर्वरों (Relays) के माध्यम से भेजता है, जिससे आपकी Real पहचान और IP Address छिपी रहती है। यही कारण है कि इसे दुनिया के सबसे Safe Anonymous Browser में गिना जाता है।

यदि आप Public Wi-Fi का उपयोग करते हैं, तो sensitive information एक्सेस करते हैं या अपनी ऑनलाइन पहचान सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो Tor Browser काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

Tor Browser के मुख्य फीचर्स

  • पूरी तरह Free और Open Source
  • IP Address को छिपाने में मदद करता है
  • Anonymous Browsing की सुविधा
  • वेबसाइटों द्वारा Tracking कम करता है
  • Geo Restricted Websites तक पहुँचने में मदद
  • कई भाषाओं में उपलब्ध

नोट: यदि आप Blogger या Hosting Panel में बार-बार अलग-अलग नेटवर्क (Wi-Fi, Mobile Data आदि) से Login करते हैं, तो IP बदलने के कारण Session Expire जैसी समस्या आ सकती है। Tor Browser Privacy के लिए अच्छा है, लेकिन Login Problems का permanent solution नहीं माना जाता। इसलिए नीड अनुसार ही इसका उपयोग करें।

Supported Platforms

  • Windows
  • Linux
  • macOS
  • Android
DOWNLOAD TOR BROWSER INSTALL TOR BROWSER

2. Torch Browser – Media Download और Entertainment के लिए शानदार Browser

अगर आप इंटरनेट से वीडियो, म्यूजिक या अन्य मीडिया डाउनलोड करना पसंद करते हैं, तो Torch Browser एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Torch Browser

Torch Browser की सबसे बड़ी Special feature इसका Built-in Media Downloader और Media Player है। कई बार आप वीडियो पूरी तरह डाउनलोड होने से पहले भी उसे चला सकते हैं।

इसके अलावा इसमें Torrent Download का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे अलग Torrent Software की जरूरत कम हो जाती है।

Torch Browser के मुख्य फीचर्स

  • Built-in Media Downloader
  • Integrated Media Player
  • Torrent Support
  • Music Extension
  • Chrome आधारित Browser
  • आसान और User Friendly Interface

Supported Platforms

  • Windows
  • macOS
DOWNLOAD TORCH BROWSER

3. Maxthon Browser – Fast Speed और Productivity के लिए Best Browser

यदि आप Speed के साथ-साथ Productivity Features भी चाहते हैं, तो Maxthon Browser एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

Maxthon  browser

Maxthon Browser केवल तेज़ ब्राउज़िंग ही नहीं देता बल्कि इसमें कई ऐसे Built-in Tools भी हैं जो अलग Extension इंस्टॉल करने की जरूरत कम कर देते हैं।

यह Browser Bloggers, Students और Office Users के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।

Maxthon Browser के मुख्य फीचर्स

  • Fast Browsing Experience
  • Built-in Ad Blocker
  • Night Mode
  • Screenshot Tool
  • Password Manager
  • Note Taking Tool
  • Cloud Sync
  • Multiple Devices Sync
  • Tab Management

यदि आप लैपटॉप और मोबाइल दोनों पर एक ही Browser इस्तेमाल करते हैं, तो Cloud Sync की मदद से अपने खुले हुए Tabs और Data को आसानी से Sync कर सकते हैं।

Supported Platforms

  • Windows
  • macOS
  • Linux
  • Android
  • iOS
DOWNLOAD MAXTHON BROWSER INSTALL MAXTHON BROWSER

तो ये थे 3 बेहतरीन और तेज़ (Fastest) Web Browsers, जिन्हें आप Google Chrome के विकल्प के रूप में आज़मा सकते हैं। यदि आप लंबे समय से एक ही Browser इस्तेमाल करके बोर हो चुके हैं या बेहतर स्पीड, नए फीचर्स और अलग Browsing experience चाहते हैं, तो ये ब्राउज़र आपके लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं।

मैं स्वयं अपने Computer में इन तीनों Free browsers का उपयोग करता हूँ। यदि आप भी पहले से बेहतर और Smooth browsing experience चाहते हैं, तो इन्हें एक बार ज़रूर आज़माएं।

अब हमें कमेंट करके बताइए कि इन तीनों ब्राउज़रों में से आपको कौन सा सबसे ज्यादा पसंद आया और आप किस ब्राउज़र का इस्तेमाल करते हैं।

अगर इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव है, तो उसे नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर लिखें। हमें आपकी मदद करके खुशी होगी।

Add Comment