क्या आपके Gmail पर हर दिन अनचाहे (Spam) Email आते हैं? कई बार ऐसे Email किसी unknown person, Shopping Website या Promotion के होते हैं, जिनकी आपने कभी Subscribe भी नहीं ली होती।
इन emails की वजह से बार-बार Notification आते हैं और Inbox भी भर जाता है। अच्छी बात यह है कि Gmail में ऐसे Email को रोकने के लिए Block और Filter दोनों विकल्प दिए गए हैं।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि Gmail में Spam Email कैसे बंद करें, किसी Email Address को Block कैसे करें या Unwanted Email अपने आप Delete कैसे करें, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
Gmail में किसी Email Address को Block कैसे करें?
अगर किसी एक व्यक्ति या कंपनी से बार-बार Unwanted Email आ रहे हैं, तो आप उसे आसानी से Block कर सकते हैं।
Step 1. सबसे पहले अपने जीमेल ओपन करके लॉगिन कर ले.
Step 2. उस ईमेल को चुन कर ओपन करे जिसे Gmail block करना चाहते हो और दाईं ओर तीन डॉट दिखाई देंगे, उस पर क्लिक करके Block “[sender’s name]” विकल्प पर क्लिक करदे.

Step 3. इस विकल्प चुनने के बाद पॉप उप विंडो ओपन होगा, इसमें ‘Block’ बटन पर क्लिक कर दीजिए.

Step 4. फिर आपको एक Confirmation संदेश प्राप्त होगा, यह आपको सूचित करेगा कि आपने एक निश्चित ईमेल पते को अवरुद्ध कर दिया है. आप बस ‘Unblock sender’ बटन पर क्लिक कर दे.

अब आपने सफलता पूर्वक Spammy emails को Block कर दिया है.
Gmail में Spam Email अपने आप Delete कैसे करें?
अगर आप चाहते हैं कि किसी खास Email Address से आने वाले सभी Email अपने आप Delete हो जाएँ, तो Gmail Filter का उपयोग करें।
सबसे पहले, एक ईमेल खोलें जिसके लिए आप एक स्पैमी जीमेल को डिलीट करने के लिए फ़िल्टर बनाना चाहते हैं. इसके बाद सबसे ऊपर थ्री डॉटेड आइकॉन पर क्लिक करें.
ड्रॉप-डाउन मेनू से ‘Filter messages like this‘ विकल्प चुने.

अगले स्क्रीन में आपको कुछ नहीं करना बस आपको ‘Create Filter’ पर क्लिक कर देना हैं.

इसके बाद अगले विंडो में ‘Delete it’ पर टिक मार्क लगा कर ‘Create filter’ पर क्लिक कर देना है.

अब उस Email Address से आने वाले सभी नए Email अपने आप Delete हो जाएंगे और आपके Inbox में दिखाई नहीं देंगे।
अगर आपके Gmail पर रोज़ Spam या Promotional Email आते हैं, तो उन्हें सहने की जरूरत नहीं है। Gmail का Block और Filter Feature इस्तेमाल करके आप कुछ ही मिनटों में Unwanted Email से छुटकारा पा सकते हैं। इससे आपका Inbox भी साफ रहेगा और बेकार की Notification भी नहीं आएंगी।



