अगर आप online shopping, e-commerce या किसी सर्विस वेबसाइट से खरीदारी करते हैं, तो पैसे खर्च करने से पहले आपके मन में एक सवाल जरूर आता होगा, क्या यह वेबसाइट भरोसेमंद है और कितने समय से चल रही है?
यहीं पर Domain Age Check बहुत काम आता है। अगर आपको पता चल जाए कि कोई वेबसाइट कितनी पुरानी है, तो आप आसानी से समझ सकते हैं कि वह साइट trustworthy है या नहीं। खासकर आज के समय में, जब इंटरनेट पर कई फ्रॉड वेबसाइट्स भी मौजूद हैं, यह जानकारी आपको सुरक्षित रहने में मदद करती है।
अगर आप ब्लॉगर, डिजिटल मार्केटर या SEO सीख रहे हैं, तो Domain Age आपके लिए और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। क्योंकि SEO में यह एक ऐसा factor है जो आपकी वेबसाइट की ranking को indirectly प्रभावित करता है। इसलिए सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आखिर Domain Age क्या होता है?
डोमेन आयु क्या है? (What is Domain Age?)
सरल शब्दों में, Domain Age उस समय को कहते हैं जितने समय से कोई डोमेन नाम इंटरनेट पर मौजूद है। यानी किसी वेबसाइट का domain कब register हुआ और तब से अब तक कितने साल हो चुके हैं इसी को domain age कहा जाता है।
उदाहरण के लिए, अगर किसी वेबसाइट का domain 5 साल पहले खरीदा गया था, तो उसकी domain age 5 साल मानी जाएगी।
Generally, पुराने डोमेन को search engines ज्यादा भरोसेमंद मानते हैं, क्योंकि वे लंबे समय से active रहते हैं और उनके पास बेहतर content और backlinks होते हैं।
क्या Domain Age SEO में मदद करता है?
यह सवाल बहुत common है क्या domain age SEO ranking को बढ़ाता है तो इसका जवाब है: हाँ, लेकिन अकेला factor नहीं है.
Domain age SEO में मदद जरूर करता है, लेकिन यह सबसे बड़ा factor नहीं है। Google और अन्य सर्च इंजन कई चीजों को ध्यान में रखते हैं, जैसे:
- Quality content
- Backlinks
- User experience
- On-page SEO
अगर आपका domain पुराना है लेकिन content weak है, तो ranking में दिक्क़त आ सकती है लेकिन अगर domain पुराना + content strong है, तो ranking जल्दी improve हो सकती है।
Domain Age Check कैसे करते है?
ऑनलाइन पर ढेर सारे Domain age checker टूल उपलब्ध है उनमें से कई Free में उपयोग करने के लिए ऑनलाइन पर अवेलेबल हैं. कई कारणों से बेहद उपयोगी हो सकते हैं, ज्यादातर लोगों को शायद पता नहीं है कि एक Domain name checker क्या है?
आप यह पता लगा सकते हैं कि एक डोमेन या वेबसाइट कितने समय से चल रही है, ऐसा करने के लिए बस अपनी पसंद के Search engine पर जाएं और Domain age checker टाइप कर सकते है.
अगर आप लंबी सूची से कंफ्यूज है की कौन सा “Free Domain Age Tool” सही और ट्रस्टेबल है, हो सकता है की ऐसे ऑनलाइन टूल भी हैं जो सही उम्र का पता नहीं लगा पाते हैं.
कुछ popular और trusted tools नीचे लिस्टेड है,
- https://websiteseochecker.com/
- https://smallseotools.com/
- https://www.duplichecker.com/
- https://www.thehoth.com/
नमें से किसी भी tool में जाकर आप किसी भी वेबसाइट का domain डालकर उसकी age आसानी से check कर सकते हैं।
ध्यान रखने वाली बात: हर tool 100% accurate नहीं होता। इसलिए बेहतर है कि आप 2–3 tools में check करके average idea लें।
सर्च इंजन डोमेन ऐज क्यों देखता है?
सर्च इंजन यह मानते हैं कि जो वेबसाइट लंबे समय से चल रही है, वह ज्यादा भरोसेमंद होती है। क्योंकि वह अचानक बनी spam site नहीं है, लगातार content publish कर रही है, users के लिए useful है. इसी वजह से पुराने domains को एक trust advantage मिल जाता है, जिससे उनकी ranking improve हो सकती है।
- Read: DNS kya hai
- Read: What is WHOIS
अब आप समझ गए होंगे कि Domain Age क्या है, कैसे check करें और SEO में इसका क्या role है।
अगर आप एक blogger या website owner हैं, तो domain age को समझना जरूरी है, लेकिन सिर्फ इसी पर depend नहीं रहना चाहिए। असली गेम है quality content + SEO optimization + consistency है.
अगर आपको यह जानकारी useful लगी हो, तो कमेंट में जरूर बताएं.




Very nice article website.