क्या आप अपने Blogger blog को secure बनाना चाहते हैं? आज के समय में अगर आपकी website पर “Not Secure” का warning message आता है, तो रीडर इमेडिएटली साइट छोड़ कर चले जाते हैं। इसका सीधा असर आपके User Experience और SEO Rankings पर पड़ सकता है.
हम Free platform की बात करे तो Blogger.com में हमे एक मुफ्त सुविधाएँ मिलता है, जो वो है HTTPS.
यह फीचर Blogger https के बारे में, मैं आपको विस्तार से इस लेख में बताऊंगा कि आप अपने Blogger blog पर Free SSL Certificate enable कैसे कर सकते हैं, चाहे आप ब्लॉगस्पॉट सबडोमेन का उपयोग कर रहे हों या कोई कस्टम डोमेन।
SSL Certificate है क्या?
अगर आप नहीं जानते है SSL के बारे में तो में शॉर्ट में कहु तो SSL का फुल फॉर्म सिक्योर सॉकेट्स लेयर होता है। ये एक सुरक्षा तकनीक है जो वेब ब्राउज़र और सर्वर के बीच होने वाले डेटा ट्रांसफर को एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) कर देती है।
जब आपकी साइट पर एसएसएल एक्टिव हो जाता है, तो यूआरएल के शुरू में http:// की जगह https:// (हाइपरटेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल सिक्योर) दिखने लगता है और एक पैडलॉक आइकन (Lock) आ जाता है।

आसान भाषा में समझें तो SSL/TLS certificate का उपयोग इंटरनेट पर डेटा को सुरक्षित (encrypt) करने के लिए किया जाता है। इसका सबसे ज्यादा उपयोग वेबसाइटों में होता है, जिससे वेबसाइट का URL https बनता है और यूज़र का डेटा सुरक्षित रहता है। इसके अलावा, यह मोबाइल ऐप्स, मैसेजिंग और अन्य ऑनलाइन सेवाओं में भी इस्तेमाल किया जाता है ताकि जानकारी सुरक्षित तरीके से भेजी जा सके।
आपने Internet उपयोग करते समय देखा होगा कि कुछ साइटें HTTPS और HTTP में ओपन होते हुए. यह देखकर आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि दोनों में क्या अंतर है। अगर आप इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो हमने इस टॉपिक पर पहले से ही एक पूरा लेख प्रकाशित किया हुआ है, जिसमें आपको सभी जानकारी आसान भाषा में मिल जाएगी: HTTP vs HTTPS
अगर आप ब्लॉगर प्लेटफार्म का उपयोग कर रहे है तो ये लेख आपको ‘Free Blogger में एक Free SSL Certificate कैसे जोड़े?’ इस बारे में नीचे पूरी गाइडलाइन दी हुई है.
Blog में SSL/HTTPS क्यू जरूरी है?
Google ने officially confirm किया की है कि HTTPS एक important Ranking Factor है। इसके कुछ मुख्य benefits नीचे दिए गए हैं:
- Data Security: ये उपयोगकर्ताओं की निजी जानकारी को हैकर्स से सुरक्षित रखता है।
- Building Trust: ग्रीन लॉक आइकन देख कर विजिटर्स आपके कंटेंट और प्रोडक्ट पर ज्यादा ट्रस्ट करते हैं।
- Avoid Browser Warnings: क्रोम और फ़ायरफ़ॉक्स जैसे ब्राउज़र बिना एसएसएल वाली साइटों को “नॉट सिक्योर” मार्क कर देते हैं, जो आपके ब्रांड के लिए बुरा है।
ब्लॉगर ब्लॉग में एक फ्री SSL Certificate कैसे जोड़े?
Typically, एक SSL Certificate खरीदने के लिए लगभग ₹600 खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन ये हर प्रोवाइडर की प्राइस डिफरेंट हो सकती है, अगर आप Blogger का उपयोग करते हैं, तो आपको यह SSL Certificate मुफ्त में मिल जाता है। यानी Blogger इस्तेमाल करने वाले लोगों को अपनी वेबसाइट की सुरक्षा के लिए अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती।
आप एक Blogger यूजर है, ब्लॉग को फ्री BlogSpot subdomain या Custom domain पर Host किया है, तो इन चरणों का पालन करके, आप अपने ब्लॉग की सुरक्षा को लागू कर सकते हैं.
सबसे पहले, Blogger login हो जाए, Settings > Niche स्क्रॉल करने पर आपको HTTPS का एक डेडिकेटेड सेक्शन दिखेगा। यहाँ आपको एक ज़रूरी toggle मिलेंगे, इस क्लिक करने से HTTPS यानि की SSL एक्टिवेट हो जायेगा।

HTTPS enable होने पर कभी-कभी 10-15 मिनट से लेकर 24 घंटे तक का समय लग सकता है। अगर आपको “Pending” status दिखे, तो थोड़ा इंतजार करें।
ब्लॉगिंग की सफलता के लिए सुरक्षा और स्पीड डोनो बहुत जरूरी है। फ्री एसएसएल सर्टिफिकेट (Free SSL certificate) सिर्फ एक फीचर नहीं, बल्कि आपके ब्लॉग की विश्वसनीयता का सवाल है।
आपको ये गाइड कैसी लगी? अगर आपको HTTPS रीडायरेक्ट या SSL स्टेटस में कोई समस्या आ रही है, तो टिप्पणी बॉक्स में बताएं, मैं आपको हल करने में मदद करूंगा!



