आज लगभग हर व्यक्ति अपने Smartphones से रोज़ाना कई Photo और Video क्लिक करता है। कुछ लोग यादगार पल संभालकर रखना चाहते हैं, तो कुछ लोग अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स, स्क्रीनशॉट और वीडियो सुरक्षित रखना चाहते हैं। लेकिन सबसे बड़ी समस्या तब आती है जब मोबाइल खराब हो जाए, चोरी हो जाए या गलती से सभी फोटो डिलीट हो जाएं।
ऐसी Situation में Google Photos आपके लिए सबसे उपयोगी ऐप साबित हो सकता है।
Google Photos एक ऐसी Online cloud storage service है, जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल की तस्वीरों और वीडियो का Online Backup सुरक्षित रख सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपका डेटा केवल मोबाइल तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आपके Google Account में सुरक्षित सेव हो जाता है। इसलिए नया फोन लेने के बाद भी आपकी सभी फोटो कुछ ही सेकंड में वापस मिल सकती हैं।
अगर आपने अभी तक Google Photos का इस्तेमाल नहीं किया है, तो इस लेख में हम आसान भाषा में जानेंगे कि Google Photos क्या है, यह कैसे काम करता है, इसके फायदे क्या हैं और आपको इसका उपयोग क्यों करना चाहिए।
गूगल फोटोज क्या है? (What is Google Photos in Hindi)
Google Photos, Google द्वारा Develope एक Cloud Photo Storage और Photo Management free service है। इसकी मदद से आप अपने मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर की फोटो और वीडियो को इंटरनेट पर सुरक्षित स्टोर कर सकते हैं।
इस सेवा को वर्ष 2015 में लॉन्च किया गया था और आज यह Android, iPhone, iPad और Computer सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
Google Photos केवल फोटो सेव करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आपकी तस्वीरों को Organize भी करता है। आप अपनी फोटो को तारीख, स्थान, व्यक्ति, एल्बम या खोज (Search) के माध्यम से आसानी से ढूंढ सकते हैं।
अगर आपके मोबाइल में Google Account लॉगिन है, तो केवल Backup चालू करने के बाद आपकी New photo और Video अपने आप Online Cloud में save होती रहती हैं।
Official site: https://photos.google.com/
Key features of Google Photos
Google Photos में कई ऐसे फीचर्स अवेलेबल हैं जो इसे नॉर्मल मोबाइल गैलरी से कहीं बेहतर बनाते हैं।
1. Automatic Photo Backup
सबसे लोकप्रिय फीचर Automatic Backup है। एक बार Backup चालू करने के बाद मोबाइल से ली गई New photo और Video अपने आप आपके Google Account में सेव होती रहती हैं। आपको हर बार अलग से Backup लेने की जरूरत नहीं पड़ती।
2. कहीं से भी फोटो देखें
यदि आपका मोबाइल आपके पास नहीं है, तब भी आप किसी दूसरे मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर में अपना Google Account लॉगिन करके अपनी सभी फोटो देख सकते हैं।
यानी आपकी यादें केवल मोबाइल तक सीमित नहीं रहतीं।
3. 15GB Free Cloud Storage
हर Google Account के साथ आपको 15GB मुफ्त स्टोरेज मिलती है। ध्यान रखें कि यही स्टोरेज Google Photos, Gmail और Google Drive तीनों के बीच साझा (Shared) होती है। यदि स्टोरेज भर जाती है, तो आप Google One प्लान लेकर स्टोरेज खरीद सकते हैं।
4. Powerful Search
Google Photos की Search सुविधा काफी स्मार्ट है। मान लीजिए आपने किसी फोटो का नाम नहीं रखा, फिर भी यदि उसमें पहाड़, समुद्र, मंदिर, कार, कुत्ता या किसी शहर की तस्वीर है, तो कई बार Google Photos उन्हें पहचानकर खोज परिणाम में दिखा देता है।इससे हजारों फोटो में से सही तस्वीर ढूंढना काफी आसान हो जाता है।
5. आसान Photo Sharing
आप किसी भी फोटो या एल्बम का लिंक बनाकर परिवार, दोस्तों या सहकर्मियों के साथ शेयर कर सकते हैं। आप चाहें तो केवल Selected लोगों को ही एक्सेस दे सकते हैं।
Google Photos कैसे काम करता है?
Google Photos पूरी तरह आपके Google Account के साथ काम करता है।
जब आप पहली बार ऐप खोलते हैं और अपने Google Account से लॉगिन करते हैं, तब आपको Backup चालू करने का विकल्प दिखाई देता है।
जैसे ही आप Backup ऑन करते हैं, उसके बाद मोबाइल से ली गई नई फोटो और वीडियो इंटरनेट के माध्यम से आपके Google Cloud Storage में सेव होने लगती हैं।
यदि आपके मोबाइल में इंटरनेट नहीं है, तो फोटो पहले मोबाइल में रहती हैं। जैसे ही Wi-Fi या Mobile Data ऑन होता है, तो Backup अपने आप पूरा हो जाता है।
यही कारण है कि यदि आपका फोन खराब हो जाए या नया फोन खरीदें, तो केवल उसी Google Account से लॉगिन करके अपनी सभी पुरानी फोटो दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।
क्या Google Photos vs Google Drive दोनों अलग है?
हाँ, Google Photos और Google Drive दोनों अलग-अलग सेवाएं हैं। हालांकि, कई लोग इन्हें एक ही समझ लेते हैं क्योंकि दोनों में मिलने वाली 15 GB Free storage एक ही Google Account की Shared स्टोरेज होती है।
यानी अगर आपने Google Drive में 5 GB डेटा रखा है, तो Google Photos और Gmail के लिए मिलाकर आपके पास 10 GB स्टोरेज ही बचेगी। यही कारण है कि लोगों को लगता है कि दोनों एक ही हैं।
लेकिन इनके काम अलग हैं,
- Google Photos खास तौर पर फोटो और वीडियो को सुरक्षित रखने, बैकअप लेने और आसानी से खोजने के लिए बनाया गया है। यह मोबाइल की Gallery जैसा अनुभव देता है।
- Google Drive किसी भी प्रकार की फाइल, जैसे PDF, Word, Excel, ZIP, फोटो और वीडियो को स्टोर, शेयर और सिंक करने के लिए बनाया गया है।
अगर आप अपनी फोटो और वीडियो को अच्छी तरह Organized रखना चाहते हैं, तो Google Photos में Albums और Collections बनाने का विकल्प मिलता है। इसकी मदद से आप अपनी Photos को अलग-अलग नाम देकर आसानी से सहेज और बाद में जल्दी ढूंढ सकते हैं।
Mobile में Google Photos Login कैसे करें?
Google Photos का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपके पास एक Google Account (Gmail ID) होना चाहिए.
यदि आपके फोन में पहले से Gmail ID लॉगिन है, तो अलग से अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होती.

Step 1: अपने मोबाइल में Google Photos ऐप खोलें।
Step 2: ऊपर दाईं तरफ दिखाई देने वाली अपनी ‘Profile photo’ पर टैप करें।
Step 3: यदि कोई Google Account लॉगिन नहीं है, तो Add another account पर टैप करें।
Step 4: अपनी Gmail ID और Password दर्ज करें।
Step 5: लॉगिन पूरा होने के बाद आपका Google Photos अकाउंट तैयार हो जाएगा, आप अपन गूगल फोटोज दशबॉर्ड आ जाएंगे।
Google Photos में Backup कैसे चालू करें?
यदि आप चाहते हैं कि मोबाइल की हर नई फोटो अपने आप Online Save होती रहे, तो Backup On करना जरूरी है।

Step 1: Google Photos ऐप खोलें।
Step 2: ऊपर प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
Step 3: Photos Settings में जाएँ।
Step 4: Backup विकल्प खोलें।
Step 5: Backup को ON कर दें।
इसके बाद आपका मोबाइल इंटरनेट मिलने पर फोटो और वीडियो का बैकअप लेना शुरू कर देगा।
Backup पूरा होने में कितना समय लगता है?
यह पूरी तरह इन बातों पर निर्भर करता है,
- इंटरनेट स्पीड
- फोटो और वीडियो की Numbers
- फाइल का size
- Wi-Fi या Mobile Data
यदि पहली बार हजारों फोटो अपलोड करनी हैं, तो इसमें कुछ घंटे या उससे ज्यादा समय लग सकता है।
लेकिन पहली बार Backup पूरा होने के बाद केवल नई फोटो ही Upload होती हैं, इसलिए आगे का बैकअप काफी तेज़ होता है।
Storage Saver और Original Quality में क्या अंतर है?
Google Photos में Backup करते समय आपको स्टोरेज से जुड़ा विकल्प मिलता है।
1. Storage Saver
यह नार्मल यूजर के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। इसमें फोटो और वीडियो को इस तरह सेव किया जाता है कि उनकी quality अच्छी बनी रहती है और Storage भी कम इस्तेमाल होती है। यदि आप रोज़मर्रा की फोटो सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो यही विकल्प पर्याप्त है।
2. Original Quality
यदि आप फोटो की बिल्कुल Original Quality में Backup रखना चाहते हैं, तो यह विकल्प चुन सकते हैं।
यह खासतौर पर इन लोगों के लिए उपयोगी है,
- Professional Photographer
- Content Creator
- Graphic Designer
- Wedding Photographer
- Video Editor
ध्यान रखें कि Original Quality में स्टोरेज जल्दी भर सकती है।
अगर आप अपनी यादगार Photos और Video को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो Google Photos एक बेहतरीन और भरोसेमंद Service है। यह केवल Online Backup ही नहीं देता, बल्कि आपकी फोटो को Organized रखने, आसानी से खोजने, शेयर करने और कई डिवाइस पर एक्सेस करने की सुविधा भी प्रदान करता है।
सबसे अच्छी बात यह है कि एक बार Backup on करने के बाद आपको बार-बार Save photo करने की चिंता नहीं करनी पड़ती। आपका Google Account ही आपकी Digital Photo Library बन जाता है।
यदि आपने अभी तक Google Photos का उपयोग शुरू नहीं किया है, तो आज ही इसे सेटअप करें और अपनी Important तस्वीरों को सुरक्षित रखें।



