Ookla Speedtest पर अपनी Online Internet Speed Check कैसे करे?

क्या आपके Mobile या WiFi पर Internet पहले की तुलना में स्लो चल रहा है? Video बार-बार रुक रहा है, Website खुलने में टाइम लग रहा है या फाइल डाउनलोड होने में उम्मीद से ज्यादा वक्त लग रहा है? ऐसी situation में सबसे पहले Internet Speed Check करना चाहिए।

कई लोग सोचते हैं कि अगर उन्होंने 100 Mbps या 200 Mbps का इंटरनेट प्लान लिया है, तो उन्हें हमेशा उतनी ही स्पीड मिलेगी। लेकिन रियल में इंटरनेट की Speed हर समय एक जैसी नहीं रहती। नेटवर्क पर ट्रैफिक, आपकी लोकेशन, डिवाइस, राउटर और इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP) जैसी कई चीजें स्पीड को एफेक्ट करती हैं।

यही कारण है कि जब भी Net धीमा हो ऐसा लगे, तो अनुमान लगाने के बजाय Internet Speed Test करना सबसे सही तरीका होता है। इससे कुछ ही सेकंड में पता चल जाता है कि आपको वास्तव में कितनी डाउनलोड स्पीड, अपलोड स्पीड और Ping मिल रही है।

Ookla speedtest online internet speed check

इस लेख में हम आसान भाषा में जानेंगे कि Online Internet Speed Check कैसे करें, Ookla Speed Test क्या है, स्पीड टेस्ट के रिजल्ट का क्या मतलब होता है और यदि स्पीड कम मिले तो क्या करना चाहिए।

Internet speed क्या होती है?

Internet speed का मतलब है कि आपका Internet connection कितनी तेजी से डेटा भेज और प्राप्त कर सकता है। जब आप कोई वेबसाइट खोलते हैं, YouTube पर वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं या कोई फाइल डाउनलोड करते हैं, तब आपका इंटरनेट लगातार डेटा का आदान-प्रदान करता है।

आमतौर पर Net speed को Mbps (Megabits Per Second) में मापा जाता है। जितनी ज्यादा Mbps होगी, उतनी तेजी से वेब पेज खुलेंगे, वीडियो स्ट्रीम होंगे और डाउनलोड पूरे होंगे।

हालांकि केवल ज्यादा Mbps होना ही सुफ्फिसिएंट नहीं है। एक अच्छा इंटरनेट अनुभव पाने के लिए Download Speed, Upload Speed और Ping तीनों का अच्छा होना जरूरी है।

इंटरनेट की स्पीड हमेशा एक जैसी क्यों नहीं रहती?

अगर आपने कभी अलग-अलग समय पर Net Speed Check किया होगा, तो आपने देखा होगा कि हर बार रिजल्ट थोड़ा अलग आता है। यह बिल्कुल नार्मल बात है।

इंटरनेट स्पीड कई कारणों से बदल सकती है, जैसे

  • आपके इलाके में नेटवर्क पर ज्यादा लोड होना।
  • एक ही WiFi से कई लोगों का इंटरनेट इस्तेमाल करना।
  • राउटर का पुराना या खराब होना।
  • मोबाइल नेटवर्क का कमजोर होना।
  • इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP) की तकनीकी समस्या।
  • पीक समय (शाम या रात) में ज्यादा यूजर का ऑनलाइन होना।

इसी वजह से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी इंटरनेट स्पीड में अंतर देखने को मिलता है। इसलिए केवल प्लान की स्पीड देखकर conclusion नहीं निकालना चाहिए, बल्कि समय-समय पर Internet Speed Test Online करना बेहतर रहता है।

Ookla Speed Test क्या है?

जब Internet Speed Check की बात आती है, तो सबसे पहले जिस नाम का उल्लेख होता है, वह है Ookla Speed Test।

Ookla एक लोकप्रिय ऑनलाइन सेवा है जो दुनिया भर में करोड़ों लोग अपनी इंटरनेट स्पीड जांचने के लिए इस्तेमाल करते हैं। यह आपके डिवाइस और सबसे नजदीकी सर्वर के बीच डेटा का आदान-प्रदान करके कुछ ही सेकंड में इंटरनेट की actual speed measure करता है।

इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी तकनीकी जानकारी की जरूरत नहीं होती। वेबसाइट खोलिए, Go बटन पर क्लिक कीजिए और कुछ ही सेकंड में पूरी रिपोर्ट आपके सामने होती है।

यही कारण है कि आज भी दुनिया भर में लाखों लोग Online Internet Speed Test के लिए Ookla पर भरोसा करते हैं।

Online Internet Speed Check कैसे करे? 

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके इंटरनेट की Actual speed कितनी है, तो इसके लिए किसी Technical Information की जरूरत नहीं है। आज कई ऐसे Reliable tool उपलब्ध हैं जिनकी मदद से कुछ ही सेकंड में Internet Speed Test किया जा सकता है। इनमें Ookla Speed Test सबसे ज्यादा Popular और Reliable माना जाता है।

बस आपको स्पीड टेस्ट करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना है

Step 1: Speedtest वेबसाइट खोलें

सबसे पहले अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर में कोई भी वेब ब्राउज़र खोलें और Speedtest by Ookla की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।

Step 2: “Go” बटन पर क्लिक करें

वेबसाइट खुलते ही आपको बीच में ‘Go‘ नाम का बटन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही Internet Speed Check शुरू हो जाएगा।

ookla speed test par apni online internet speed check krne ke bare me

टेस्ट के दौरान कुछ सेकंड तक इंतजार करें। इस समय इंटरनेट का उपयोग कम से कम करें ताकि रिजल्ट थोड़ा एक्चुअल मिल सके।

Step 3: View your results

टेस्ट पूरा होने के बाद आपकी स्क्रीन पर पूरी रिपोर्ट दिखाई देगी। इसमें आमतौर पर ये जानकारी शामिल होती है,

  • Download Speed
  • Upload Speed
  • Ping (Latency)
  • Server Location
  • Internet Service Provider (ISP)
  • IP Address

अगर आप चाहें तो किसी दूसरे Server को चुनकर दोबारा भी Net Speed Check कर सकते हैं। हालांकि कई मामलों में Ookla अपने आप आपके सबसे नजदीकी Server का चयन कर लेता है।

Download Speed क्या होती है?

Download Speed बताती है कि इंटरनेट से आपके डिवाइस तक डेटा कितनी तेजी से पहुँच रहा है।

उदाहरण के तौर पर,

  • YouTube वीडियो देखना
  • Netflix पर फिल्में चलाना
  • वेबसाइट खोलना
  • ऐप डाउनलोड करना
  • बड़ी फाइल डाउनलोड करना

इन सभी कामों में Download Speed सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है।

अगर आपकी Download Speed अच्छी है, तो वीडियो जल्दी चलेंगे, वेबसाइट तेजी से खुलेंगी और डाउनलोड कम समय में पूरे होंगे।

Upload Speed क्या होती है?

Upload Speed का मतलब है कि आपका डिवाइस इंटरनेट पर डेटा कितनी तेजी से भेज रहा है।

यह स्पीड खासतौर पर इन कामों में महत्वपूर्ण होती है,

  • YouTube पर वीडियो अपलोड करना
  • Google Drive या Cloud Storage में फाइल सेव करना
  • वीडियो कॉल करना
  • Live Streaming करना
  • सोशल मीडिया पर बड़ी फाइल अपलोड करना

अगर आप Content Creator हैं या अक्सर बड़ी फाइलें अपलोड करते हैं, तो अच्छी Upload Speed आपके लिए बेहद जरूरी है।

Ping क्या है?

बहुत से लोग केवल Download Speed देखते हैं, लेकिन Ping भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है।

Ping यह बताता है कि आपके डिवाइस से Server तक डेटा पहुँचने और वापस आने में कितना समय लग रहा है। इसे मिलीसेकंड (ms) में मापा जाता है।

कम Ping का मतलब Better response समय होता है।

अगर Ping ज्यादा होगा, तो

  • Online Gaming में Lag महसूस होगा।
  • Video Call में आवाज और वीडियो रुक सकते हैं।
  • Live Streaming के दौरान Delay आ सकता है।

इसलिए केवल Mbps देखना Sufficient नहीं है। एक अच्छा इंटरनेट कनेक्शन वह होता है जिसमें Download Speed, Upload Speed और Ping तीनों balance हों।

अगर Internet Speed कम आ रही है, तो क्या करें?

अगर Internet Speed Check करने के बाद आपको लगे कि इंटरनेट की स्पीड आपके प्लान के अनुसार नहीं मिल रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार छोटी-छोटी वजहों से भी स्पीड कम हो जाती है।

नीचे दिए गए Tips अपनाकर आप Problem का कारण समझ सकते हैं।

1. राउटर को रीस्टार्ट करें

अगर आप WiFi इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले राउटर को बंद करके 30 से 60 सेकंड बाद दोबारा चालू करें। कई बार इससे नेटवर्क की Temporary issue resolved हो जाती है।

2. दोबारा Internet Speed Test करें

कभी-कभी एक बार का Result पूरी तरह सही नहीं होता। इसलिए अलग-अलग समय पर 2 या 3 बार Internet Speed Test करें और फिर Average result देखें।

3. एक साथ कई डिवाइस कनेक्ट न रखें

अगर एक ही WiFi से कई मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी या अन्य डिवाइस जुड़े हैं, तो इंटरनेट की स्पीड सभी में बंट जाती है।

4. बैकग्राउंड डाउनलोड बंद करें

मोबाइल या कंप्यूटर में यदि कोई ऐप अपडेट हो रहा है या बड़ी फाइल डाउनलोड हो रही है, तो इंटरनेट धीमा फील हो सकता है। ऐसे में पहले सभी बैकग्राउंड डाउनलोड रोक दें.

5. सही जगह पर WiFi का उपयोग करें

अगर आप राउटर से बहुत दूर हैं या बीच में कई दीवारें हैं, तो WiFi का सिग्नल कमजोर हो सकता है। बेहतर स्पीड के लिए राउटर के पास जाकर WiFi Speed Test करें।

6. अपने ISP से संपर्क करें

अगर कई बार Net Speed Check करने के बाद भी स्पीड लगातार कम मिल रही है, तो अपने Internet Service Provider (ISP) से संपर्क करें और समस्या की जानकारी दें।

अगर आपको लगता है कि आपका इंटरनेट पहले की तुलना में धीमा चल रहा है, तो Internet Speed Check जरूर करें। इससे आपको Download Speed, Upload Speed और Ping जैसी Important जानकारी मिल जाती है और समस्या का सही कारण समझने में आसानी होती है।

आज के समय में Ookla Speed Test इंटरनेट स्पीड जांचने के सबसे Reliable methods में से एक है। इसका उपयोग मोबाइल और कंप्यूटर दोनों पर आसानी से किया जा सकता है।

उम्मीद है कि इस लेख की मदद से आपको Online Internet Speed Test कैसे करें, Net Speed Check करने का सही तरीका और स्पीड कम आने पर क्या करना चाहिए, इसकी पूरी जानकारी मिल गई होगी।

यदि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी साझा करें, ताकि वे भी अपने इंटरनेट कनेक्शन की Real speed आसानी से जांच सकें।

यदि आप Ookla tool के अलावा Online net speed test tools का उपयोग करना चाहते है तो नीचे बताये सूची का उपयोग कर सकते है,

Read more artilces

One Response

  1. Stella Claire March 30, 2019

Add Comment