क्या आपके पास कोई PDF File है जिसे आप Edit करना चाहते हैं? लेकिन PDF में बदलाव करना आसान नहीं होता। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि पहले PDF को Word (DOCX) में Convert कर लिया जाए।
आज स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और ऑनलाइन काम करने वाले लगभग सभी लोग PDF file का उपयोग करते हैं। Resume, Invoice, Notes, eBook, Assignment, Report और Official Documents mostly PDF Format में ही शेयर किए जाते हैं, क्योंकि यह फॉर्मेट लगभग हर डिवाइस में सही तरीके से खुल जाता है।
लेकिन जब उसी PDF में Text बदलना हो, नया Paragraph जोड़ना हो, Image हटानी हो या किसी जानकारी को Edit करना हो, तब समस्या शुरू होती है। PDF फाइल सीधे एडिट नहीं की जा सकती।
ऐसी Situation में PDF to Word Converter सबसे आसान समाधान है। यह PDF फाइल को Word (DOCX) में बदल देता है, जिससे आप Microsoft Word, Google Docs या किसी अन्य Word Editor में आसानी से चेंज कर सकते हैं।
इस लेख में हम आसान भाषा में जानेंगे कि PDF to Word Convert कैसे करें, कौन-से ऑनलाइन टूल हैं जो आसानी से फ्री में PDF to Word में कन्वर्ट करने में मदद करता है.
PDF को Word में Convert करने की जरूरत क्यों पड़ती है?
PDF फाइलें पढ़ने और शेयर करने के लिए बहुत अच्छी होती हैं, लेकिन एडिट करने के लिए नहीं।
अगर आपको किसी PDF में,
- Text बदलना है,
- नया Paragraph जोड़ना है,
- टेबल Edit करनी है,
- फोटो बदलनी है,
- Signature जोड़ना है,
- या किसी Document को दोबारा इस्तेमाल करना है,
तो पहले उसे Word File (DOCX) में बदलना ज्यादा अच्छा रहता है।
इसी कारण आज लाखों लोग रोज़ाना PDF to Word Converter Online का उपयोग करते हैं।
क्या Online PDF to Word Converter सुरक्षित होते हैं?
यह सवाल बहुत important है।
आज इंटरनेट पर सैकड़ों PDF to Word Online tool उपलब्ध हैं, लेकिन सभी reliable नहीं होते।
अगर आपकी PDF में,
- बैंक संबंधी जानकारी,
- आधार कार्ड,
- पासपोर्ट,
- ऑफिस के गोपनीय दस्तावेज़,
- या कोई व्यक्तिगत जानकारी हो,
तो किसी भी वेबसाइट पर फ़ाइल अपलोड करने से पहले वेबसाइट भरोसेमंद है या नहीं, यह जरूर जांचें।
यदि दस्तावेज़ बहुत Sensitive है, तो ऑनलाइन टूल की बजाय ऑफलाइन PDF Editor या Microsoft Word जैसे सॉफ़्टवेयर का उपयोग करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.
कौन-सा PDF to Word Converter सबसे अच्छा है?
आज Online देखेंगे तो PDF Conversion के लिए कई सारी वेबसाइट और टूल्स उपलब्ध है जो इनमें से कुछ Free हैं, जबकि कुछ में Premium Features भी अवेलेबल हैं।
लेकिन आपको क्या करना है की एक अच्छा PDF Converter चुनते समय इन बातों का ध्यान रखें,
- Formatting सही बनी रहे।
- हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषा का सपोर्टटेबल हो।
- Images सही तरीके से Convert हों।
- Tables खराब न हों।
- Conversion तेज़ हो।
- File सुरक्षित तरीके से Process हो।
अगर किसी PDF में Scan किए गए पेज हैं, तो OCR (Optical Character Recognition) सुविधा वाला टूल ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है.
PDF to DOCX फाइल में Convert कैसे करे?
अगर आपके कंप्यूटर में कोई PDF Editor या Microsoft Word नहीं है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज कई ऐसे Online PDF to Word Converter उपलब्ध हैं जिनकी मदद से बिना कोई सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए PDF फाइल को Word (DOCX) में बदला जा सकता है।
इस लेख में फ्री टूल जो की Pdf2docx.com की मदद से PDF को Word में बदलने का आसान तरीका बताया हुवा है.
नीचे बताएं स्टेप्स से आप कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट, नोटबुक वगैरे डिवाइस से ब्राउज़र एक्सेस करके पीडीएफ टू वर्ड कनवर्टर का इस्तेमाल कर सकते है.
Step 1. सबसे पहले ये Pdf2docx.com पर क्लिक करना है, ब्राउज़र बीना online pdf to docx converter टूल तक ले जाएंगे.

Step 2. बस आपको ‘UPLOAD FILES’ पर क्लिक करके PDF file सिलेक्ट कर लेना है, ऐसा करने से आपकी फाइल ऑनलाइन अपलोड हो जाएगी. (अगर आपके पास एक से ज्यादा पीडीएफ फाइलें है तो ये टूल आपको एक साथ 20 फाइल अपलोड करने की परमिशन देता है.)
Step 3. अब ‘Download All’ बटन पर क्लिक कर देना है, जैसे क्लिक करते ही कुछ सेकंड्स में डाउनलोड हो कर विंडोज ‘Download’ फोल्डर में वर्ड फाइल स्टोर होगी.
आप PDF फ़ाइल को खोलकर उसका टेक्स्ट आसानी से Edit कर सकते हैं या कॉपी-पेस्ट कर सकते हैं। चाहे PDF फ़ाइल Word से बनाई गई हो या इंटरनेट से डाउनलोड की गई हो, ऊपर बताए गए स्टेप्स का फॉलो करके आप उसके टेक्स्ट को आसानी से Word फ़ाइल में बदल सकते हैं.
अगर PDF सही तरीके से Convert नहीं हो रही है तो क्या करें?
कई बार PDF को Word में बदलने के बाद Formatting पहले जैसी नहीं रहती। यह Problem लगभग सभी PDF Converter में कभी-कभी देखने को मिल सकती है।
ऐसी situation में इन बातों का ध्यान रखें,
- साफ और अच्छी quality वाली PDF का उपयोग करें।
- यदि PDF Scan की हुई है, तो OCR (Optical Character Recognition) सपोर्ट वाले टूल का इस्तेमाल करें।
- Conversion के बाद एक बार पूरे डॉक्यूमेंट को ध्यान से जांच लें।
- जरूरत पड़ने पर Heading, Table और Images को दोबारा Organized कर लें।
अगर आपकी PDF केवल टेक्स्ट (Text) पर है, तो उसे Word में बदलने पर उसकी फ़ॉर्मेटिंग (Formatting) ज्यादातर सही बनी रहती है।
Scan की हुई PDF को Word में कैसे बदलें?
अगर आपकी PDF किसी स्कैनर या मोबाइल कैमरे से बनाई गई है, तो उसमें रहे टेक्स्ट नॉर्मली तरीके से एडिट नहीं किया जा सकता।
ऐसी PDF को Word में बदलने के लिए OCR (Optical Character Recognition) तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। यह तकनीक स्कैन की गई इमेज में रहे टेक्स्ट को पहचानकर उसे एडिट करने योग्य Word Document में बदल देती है।
अगर आपकी PDF में केवल फोटो या स्कैन किए हुए पेज हैं, तो OCR सपोर्ट वाला PDF to Word Converter इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। इससे टेक्स्ट ज्यादातर accurate तरीके से पहचान लिया जाता है और बेहतर रिजल्ट मिलते हैं।
अगर आप डॉक्स टू पीडीऍफ़ कन्वर्ट करना चाहते है तो हमारे आलरेडी लेख Docx to PDF Convert कैसे करे? इस बारे में पब्लिश है तो इसको जरूर पढ़े.
अगर आपको किसी PDF File में कुछ भी चेंज करना है, तो उसे पहले Word (DOCX) में बदलना जरुरी हो जाता है। इससे Text Edit करना, Images बदलना, नई जानकारी जोड़ना और Document को दोबारा उपयोग करना काफी आसान हो जाता है।
आज कई PDF to Word Converter ऑनलाइन पर अवेलेबल हैं जिनकी मदद से बिना कोई Software इंस्टॉल किए कुछ ही मिनटों में PDF को Word में बदला जा सकता है। लेकिन किसी भी Online Tool का उपयोग करते समय यह ध्यान रखें कि यदि आपकी PDF में personal या confidential information है, तो कन्वर्ट करने के लिए हमेशा अच्छी ही वेबसाइट चुनें।
उम्मीद है कि इस लेख से आपको PDF को Word में कैसे Convert करें, PDF to DOCX Converter का उपयोग कैसे करें और Conversion के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसकी पूरी जानकारी मिल गई होगी।
अगर यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी साझा करें ताकि वे भी आसानी से अपनी PDF फाइलों को Word में बदल सकें।



