File Extension क्या है? File Extension कैसे काम करता है और क्यों जरूरी है?

अगर आपने कभी अपने Computer या Mobile में किसी File का नाम के एन्ड में .jpg, .pdf, .mp3, .mp4, .docx या .exe पर खत्म होते देखा है, तो आपने रियल में File Extension देखा है। यह एक छोटा-सा हिस्सा होता है, लेकिन Computer को यह बताने में सबसे Important role निभाता है कि किसी File को किस Software से खोलना है।

कई बार ऐसा भी होता है कि किसी File पर Double Click करने के बाद वह Open नहीं होती या “Windows can’t open this file”, “Choose an app to open this file” या “Unknown File Format” जैसी Error दिखाई देती है। मोस्टली इसका कारण गलत या Unsupported File Extension होता है।

अगर आप Computer, Laptop या Smartphone का उपयोग करते हैं, तो File Extension की basic info होना बहुत जरूरी है। इससे आप आसानी से समझ पाएँगे कि कोई File किस प्रकार की है, उसे किस Program से खोला जा सकता है और उसे दूसरे Format में कैसे बदला जा सकता है।

फ़ाइल एक्सटेंशन क्या है? (What is File Extension in Hindi)

File Extension किसी भी File के नाम के अंत में लिखा गया छोटा-सा भाग होता है, जो नॉर्मल Dot (.) के बाद दिखाई देता है। इसका मुख्य काम Operating System को यह बताना होता है कि यह File किस प्रकार की है और इसे किस Application या Software से Open किया जाना चाहिए।

उदाहरण के लिए, अगर किसी File का नाम Resume.docx है, तो .docx उसका File Extension है। इसी तरह Photo.jpg, Song.mp3, Video.mp4 और Document.pdf में Dot के बाद लिखा गया हिस्सा ही File Extension कहलाता है।

जब आप किसी File पर Double Click करते हैं, तो Windows, Android या अन्य Operating System सबसे पहले उसके Extension को पहचानता है। इसके बाद वही उस File को खोलने के लिए सही Program चुनता है। उदाहरण के लिए .docx File सामान्यतः Microsoft Word में, .pdf File PDF Reader में में खुलती है।

File Extension कैसे काम करता है?

मान लीजिए आपने Microsoft Word में एक Document बनाया और उसे Project Report.docx नाम से Save किया।

अब जब भी आप इस File को खोलेंगे, Windows पहले .docx Extension को पढ़ेगा और समझ जाएगा कि यह Microsoft Word Document है। इसके बाद वही Program अपने आप खुल जाएगा।

अगर इसी File का Extension गलती से बदलकर .mp3 या .jpg कर दिया जाए, तो Windows उसे सही तरीके से पहचान नहीं पाएगा और File Open करने में इशू आ सकती है।

यही कारण है कि File Extension किसी भी File की पहचान (Identification) के लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट होता है।

File Extension क्यों जरूरी है?

अगर File Extension न हो, तो Operating System यह नहीं समझ पाएगा कि File किस प्रकार की है और उसे किस Software से खोलना है।

File Extension के कई इम्पोर्टेन्ट फायदे हैं,

  • Operating System सही Program चुन पाता है।
  • File का Type तुरंत पहचान में आ जाता है।
  • गलत Software में File Open होने से बचती है।
  • Data Management आसान हो जाता है।
  • File Sharing और Compatibility बेहतर रहती है।
  • Developers और Users दोनों के लिए File Format समझना आसान हो जाता है।

यही वजह है कि Windows, macOS, Linux और Android जैसे सभी मोर्डर्न Operating Systems File Extension का उपयोग करते हैं।

Some Common File Extensions

हर File का Extension उसके उपयोग के अनुसार अलग होता है। नीचे कुछ सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले File Extensions दिए गए हैं।

File Extensionउपयोग
.docxMicrosoft Word Document
.xlsxMicrosoft Excel Spreadsheet
.pptxPowerPoint Presentation
.pdfPDF Document
.jpg / .jpegImage
.pngTransparent Image
.gifAnimated Image
.mp3Audio File
.mp4Video File
.zipCompressed File
.rarArchive File
.exeWindows Software
.isoDisk Image File
.htmlWeb Page
.cssWebsite Styling
.jsJavaScript File

File Extension कैसे देखें?

डिफ़ॉल्ट रूप से Windows में कई बार File Extension छिपे (Hidden) रहते हैं। इसलिए बहुत से लोगों को केवल File का नाम दिखाई देता है, लेकिन उसका Extension नहीं दिखता।

file extension kaise dekhe

अब सभी Files के नाम के साथ उनका Extension भी दिखाई देगा, जैसे .pdf, .docx, .jpg, .mp4 आदि।

File Extension कैसे बदलें?

File Extension kaise badle

कई लोग सोचते हैं कि File का Extension बदलने से उसका Format भी बदल जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ फाइल में हो जाता कुछ फाइल सही से काम नहीं करेगा।

उदाहरण के लिए, अगर आप Photo.jpg का नाम बदलकर Photo.png कर दें, तो वह PNG Image नहीं बन जाएगी। केवल नाम बदलने से File का Format नहीं बदलता।

अगर किसी File को दूसरे Format में बदलना है, तो उसके लिए File Converter या इनके Software का उपयोग करना चाहिए।

File Extension बदलने पर Error क्यों आती है?

अगर किसी File का Extension गलत हो जाए या उसे किसी ऐसे Program से खोलने की कोशिश करें जो उसे Support नहीं करता, तो Error आ सकती है।

इनमें कुछ सामान्य कारण हो सकते हैं जैसे कि,

  • File का Extension बदल दिया गया हो।
  • File Corrupt हो गई हो।
  • सही Software Install न हो।
  • File पूरी तरह Download न हुई हो।
  • Unsupported File Format हो।

ऐसी situation में सबसे पहले File का Original Extension जाँचें और उसे सही Application से Open करें।

File Extension छिपे (Hidden) क्यों होते हैं?

Microsoft ने Windows में File Extensions को Default रूप से छिपाकर (Hidden) रखा है, ताकि कोई User गलती से उनका नाम या Extension न बदल दे। अगर ऐसा हो जाए, तो File सही तरीके से Open नहीं होगी।

लेकिन अगर आप Computer का Regular उपयोग करते हैं, तो File Extensions को दिखाना (Visible रखना) बेहतर होता है। इससे आप आसानी से पहचान सकते हैं कि कौन-सी File किस प्रकार की है और सही Program से उसे Open कर सकते हैं।

अब आप समझ गए होंगे कि File Extension क्या है, यह कैसे काम करता है और Computer में इसका मुख्य रोल क्या होता है। किसी भी File को सही Software से खोलने, उसकी पहचान करने और Safe तरीके से उपयोग करने के लिए File Extension की जानकारी होना बहुत जरूरी है।

अगर आप Student, Office User, Blogger, Designer या Developer हैं, तो File Extension की Basic समझ आपके everyday के काम को आसान बना सकती है। अगली बार जब भी आपके सामने .PDF, .DOCX, .MP4, .ZIP या .ISO जैसी कोई File आए, तो आप आसानी से पहचान पाएँगे कि वह किस प्रकार की File है और उसका उपयोग किस काम के लिए किया जाता है।

Add Comment