Internet पर हर दिन लाखों नए Articles, News Reports, Blog Posts और Updates Published होते रहते हैं। ऐसे में किसी एक विषय से जुड़ी हर new information को मैन्युअली खोज पाना आसान नहीं होता।
मान लीजिए आप Blogging, SEO, Technology, Cricket, Government Jobs या किसी खास Category में रुचि रखते हैं। क्या आप हर दिन बार-बार Google Search करके नई जानकारी ढूंढना चाहेंगे? मुझे नहीं लगता शायद आप ऐसा करेंगे।
यहीं पर Google का एक शानदार Free Tool काम आता है, जिसका नाम है Google Alerts।
मैंने खुद Blogging और Keyword Research के दौरान Google Alerts का उपयोग किया है। इसकी मदद से किसी Topic पर नई जानकारी मिलते ही Email Notification प्राप्त किया जा सकता है। इससे समय की बचत होती है और Important Updates मिस नहीं होते।
इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि Google Alerts Kya Hai, Google Alerts Kaise Set Kare, Google Alerts Kaise Use Kare, और Blogging, SEO तथा Brand Monitoring में इसका उपयोग कैसे किया जाता है।
गूगल अलर्ट्स क्या है? (What is Google Alerts?)
Google Alerts Google द्वारा बनाई गई की गई एक Free Monitoring Service है।
इसकी मदद से आप किसी भी Keyword, Topic, Website, Product आदि पर Alert बना सकते हैं।
जब भी Google को उस Topic से Connected कोई नई Content, News, Blog Post या Web Page मिलता है, तो उसकी जानकारी आपके Email पर भेज दी जाती है।
सरल शब्दों में कहें तो Google Alerts एक Personal Assistant की तरह काम करता है जो 24 घंटे Internet पर आपके पसंदीदा Topics को Track करता रहता है।
लेकिन इस Free tool google alert का उपयोग करने के लिए आपके पास एक Gmail अकाउंट होना जरूरी है। अगर आपके पास Gmail अकाउंट नहीं है, तो पहले यह लेख जरूर पढ़ें: जीमेल अकाउंट कैसे बनाएं
इसके बाद आप अपने पसंदीदा टॉपिक्स चुनकर, देश (Country), भाषा (Language), डिलीवरी ईमेल और नोटिफिकेशन जैसी सेटिंग्स को अपनी जरूरत के अनुसार customize करके आसानी से Google Alerts को active कर सकते हैं।
Google Alerts कैसे काम करता है?
Google Alerts, Google Search में आने वाली नई जानकारी पर नज़र रखता है। जब आप कोई Keyword या Topic जोड़ते हैं, तो Google उससे संबंधित नए Articles, News, Blog Posts या Web Pages को खोजता रहता है।
जैसे ही उस Keyword से जुड़ा कोई नया Content इंटरनेट पर Publish होता है और Google उसे Index कर लेता है, Google Alerts आपकी चुनी हुई Settings के अनुसार आपको Email के माध्यम से सूचना भेज देता है।
उदाहरण के लिए, यदि आप “Digital Marketing” का Alert बनाते हैं, तो इस विषय पर नया Content आने पर Google आपको उसकी जानकारी Email में भेज सकता है।
लोग गूगल अलर्ट का उपयोग क्यों करते हैं? (Why do People use Google Alerts?)
Google Alerts सिर्फ news देखने के लिए नहीं है इसका use बहुत advanced level पर होता है, जैसे की
1. Blogging और SEO के लिए: आप trending topics जल्दी पकड़ सकते हैं
2. Competitor Analysis: आप अपने competitors को track कर सकते हैं
3. Brand Monitoring: यदि आपकी Website, Business या Personal Brand है, तो Google Alerts आपको यह जानने में मदद करता है कि Internet पर आपके Brand का कहीं Mention हुआ है या नहीं।
4. Job Alerts: यदि आप नौकरी खोज रहे हैं, तो Google Alerts आपकी मदद कर सकता है.
गूगल अलर्ट्स क्रिएट कैसे करें? (How to Create Google Alerts?)
Step 1. सबसे पहले Google alerts official website पर जाना होगा, इसके लिए यहाँ दी लिंक पर क्लिक करे: https://www.google.co.in/alerts
Step 2. अगर आप लॉगिन नहीं है तो Gmail id से Login करले.
Step 3. अगले स्क्रीन में आपको अपने पसंदीदा Topic का नाम लिखना होगा, जैसे मैंने लिखा ‘Science’. आप भी अपने पसंदीदा Actress, Astrology, Cricket, Entertainment, Exam, Railway, Internet आदि लिख सकते है.

Step 4. अपने टॉपिक के बारे में लिखने के बाद, ‘Show Option’ पर क्लिक करना है जिसमे अपने कंट्री और स्टेट वाइज भाषा, डिलेवरी ईमेल, How Often पर आपको कितनी बार और कब-कब गूगल अलर्ट चाहिए, Sources ऑप्शन पर आप अलर्ट किस तरीके का चाहिए ऑटोमैटिक या मैन्यूल, कंट्री, How Many के अंदर आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे, पहला All Results और दूसरा Best Results इन सभी ऑप्शन अपने हिसाब से सेट करने के बाद “Create Alert” बटन पर क्लिक कर देना है.

अब आपने पसंदीदा Google alerts create सफ़लता पूर्वक कर लिया है. अब Gmail अकाउंट पर जाये वहां पर एक मेल आया होगा, जिसे आपको ओपन करना होगा और इसमें Verify This Google Alert Request वाली लिंक पर क्लिक कर लेना है, जिसे गूगल अपने ईमेल को Verify कर लेंगा. अब आपका सेटअप पूरा हो गया है!
ये इसलिए भेजता है की आपके ईमेल है और इसी ईमेल पर अलर्ट भेजना है इस Request को कन्फर्म के लिए गूगल ने Verily email भेजा है. अब अपनी Google alert पूरी तरह कन्फर्म हो चुकी है.
एक बार Request को कन्फर्म करने के बाद आपका Google alert successfully activate हो जाता है। इसके बाद, आपके द्वारा चुने गए टॉपिक से related सभी अपडेट्स उसी ईमेल पर regularly से मिलने लगते हैं।
क्या Google Alerts की कोई Limitations है
Google Alerts एक उपयोगी और Free tool है, लेकिन इसकी कुछ सीमाएँ भी हैं। यह इंटरनेट पर हर वेबसाइट या हर बार होने वाले Mention को Track नहीं कर पाता। कई बार नई जानकारी मिलने में थोड़ा समय लग सकता है, इसलिए Real-Time Monitoring हमेशा पूरी तरह सटीक नहीं होती।
इसके अलावा, Google Alerts की Social Media Monitoring भी Limited है। यह Facebook, Instagram, LinkedIn या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सभी पोस्ट को ट्रैक नहीं करता।
फिर भी, क्योंकि यह पूरी तरह Free है और उपयोग में बहुत आसान है, इसलिए Keyword Monitoring, Brand Mentions, News Tracking और Content Research के लिए Google Alerts आज भी एक लोकप्रिय और उपयोगी टूल माना जाता है।
- Read: How gmail password change
- Read: Google forms kya hai
Google Alerts एक छोटा लेकिन बेहद useful free service है। चाहे आप एक विद्यार्थी हों, प्रोफेशनल हों या एक सफल website developer, यह टूल आपको अपडेटेड रहने में मदद करता है। यह न केवल आपका समय बचाता है, बल्कि आपको इंटरनेट की भीड़ में सबसे सटीक जानकारी भी प्रदान करता है।
आशा है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी! अगर आपका कोई सवाल है, तो नीचे कमेंट में जरूर पूछें। इस लेख को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें ताकि वे भी इस फ्री टूल का लाभ उठा सकें।



