WinRAR से ISO File Extract कैसे करें? ISO File को Folder में बदलने का सबसे आसान तरीका

क्या आपने कोई ISO File Download की है और उसे Folder की तरह खोलना चाहते हैं? कई लोग सोचते हैं कि ISO File को खोलने के लिए केवल Mount करना ही जरूरी होता है, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता। यदि आपको केवल ISO File के अंदर रहे Files और Folders देखना है, तो आप WinRAR की मदद से उसे आसानी से Extract कर सकते हैं।

WinRAR एक लोकप्रिय File Compression Software है, जिसका उपयोग ZIP, RAR और अन्य Archive Files को Compress तथा Extract करने के लिए किया जाता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि WinRAR की मदद से ISO Image File भी खोली जा सकती है और उसकी सभी Files को सामान्य Folder में निकाला जा सकता है।

अगर आप जानना चाहते हैं कि WinRAR से ISO File Extract कैसे करें, ISO File को Folder में कैसे Convert करें या ISO File Open करने का सबसे आसान तरीका क्या है, तो यह Step-by-Step Guide आपके लिए है।

यदि आप आईएसओ फाइल क्या होती है? इसके बारे में अनजान है तो हमारे ऑलरेडी लेख पब्लिश है, इनके बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां दी लिंक पर क्लिक करे; आईएसओ फाइल क्या है

WinRAR क्या है?

WinRAR एक पॉपुलर File Compression और Extraction Software है, जिसका उपयोग बड़ी Files को Compress करने, ZIP और RAR Archive बनाने तथा उन्हें Extract करने के लिए किया जाता है।

इसके अलावा WinRAR की मदद से आप नीचे बताइये कार्य भी कर सकते हैं.

  • ZIP और RAR Files बनाना।
  • Password Protected Archive तैयार करना।
  • बड़ी Files का Size Compress करना।
  • कई Files और Folders को एक Archive में जोड़ना।
  • ISO File को Extract करके सामान्य Folder में बदलना।

हालांकि WinRAR और ISO File का काम अलग-अलग होता है।

WinRAR किसी File को Compress करता है, जबकि ISO File किसी CD, DVD या Software Disc की पूरी Image होती है। ISO File को Compress करने के बजाय वह Disc का पूरा Structure सेफ रखती है।

यदि आपका उद्देश्य केवल ISO File के अंदर रहे सारे Files देखना या उन्हें Copy करना है, तो WinRAR एक आसान विकल्प है।

WinRAR के जरिये ISO File Extract कैसे किया जाता है?

अगर आपके पास विनरार सॉफ्टवेयर नहीं है तो Win-rar.com पर विजिट करके Download कर लेना है, डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद, WinRAR को ओपन करके File > Open Acchive में जा कर वो फाइल को सेलेक्ट करना है जिस File को Extract करना चाहते है और डिस्प्ले में आप देख सकते है इन ISO फाइल में किन-किन फाइल्स संग्रह है.

WinRAR open for ISO File Extract

अब इसे एक्सट्रेक्ट के लिए ‘Extrect to’ विकल्प पर चुनना है जैसे क्लिक करते ही एक Extraction path and options नाम के टैब ओपन होगा और ये आपको पूछेंगे की कहाँ Files को Extract करना है वो लोकेशन चुन कर ‘Ok‘ बटन पर क्लिक कर देना है. 

Extract to Desktop selection in RAR

जैसे ही क्लिक करेंगे तुरंत फाइल एक्सट्रेक्ट प्रोसेस शुरू हो जायेगी, बस आपको फ्यू मिनट वेट करना है. फिर अपने फोल्डर पूरी तरह काम में ले सकते है जिसमें आपको पहले ISO में रही फाइल को देखने में और यूज़ करने में आड़ थी.

Right Click से ISO File Extract कैसे करें?

अगर आपको ऐसा नहीं करना तो इसके लिए दूसरा शार्टकट भी है, बस आपको इतना ही करना है जिस फाइल को एक्सट्रेक्ट करना चाहते हो उस पर कसर ले कर राइट क्लिक करके Extract to पर क्लिक करना है, Extraction path and options टैब बिना फाइल में तुरंत ट्रांसफर हो जाएगा.

Extract to option in Mouse right click

इस तरह अपने दूसरे इमेज File Extract कर सकते है. अगर आपके पास WinRAR फाइल ऑलरेडी है और इसे फोल्डर में ट्रांसफर करना चाहते है तो इसके लिए यही विधि है, फिर से ऊपर दिए स्टेप दोहरा सकते है.

ISO फाइल को Extract करना बेहतर है या Mount करना?

ISO फाइल का उपयोग केवल Windows Install करने के लिए ही नहीं किया जाता, बल्कि कई बड़े Software, Games और Backup Files भी ISO Format में उपलब्ध होते हैं।

अगर ISO File के अंदर केवल Documents, Photos या Normal Files हैं, तो आप उसे किसी Archive Software जैसे 7-Zip, WinRAR या PeaZip की मदद से आसानी से Extract कर सकते हैं। Extract करने के बाद वह एक नार्मल Folder की तरह खुल जाती है और आप उसकी सभी Files का उपयोग कर सकते हैं।

लेकिन हर ISO File को Extract करके इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

कई Professional Software और बड़े PC Games इस तरह बनाए जाते हैं कि उन्हें सीधे ISO File Mount करके ही Install करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में केवल Files निकालना Enough नहीं होता, क्योंकि Installation के दौरान Software को Virtual DVD Drive की जरूरत होती है।

यही कारण है कि Windows में ISO File Mount करना एक इम्पोर्टेन्ट Feature माना जाता है।

अब आपको अच्छी तरह समझ आ गया होगा कि WinRAR से ISO File Extract कैसे करें और किसी भी ISO Image File को Folder में कैसे बदलें।

यदि आपका उद्देश्य केवल ISO File के अंदर रही सारे Files को देखना या Copy करना है, तो WinRAR सबसे आसान विकल्पों में से एक है। वहीं यदि किसी Software या Game को Virtual DVD की तरह चलाना है, तो ISO File को Mount करना सबसे अच्छा रहेगा।

अगर यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वे भी आसानी से ISO File Open, Extract और Use करना सीख सकें।

Add Comment