Windows 7, 8, 8.1, 10, 11 में ISO File Mount और Unmount कैसे करे

क्या आपने कभी ISO File Download की है लेकिन समझ नहीं आया कि इसे Open कैसे करें, Install कैसे करें या Mount कैसे करें? अक्सर जब हम Windows, बड़े Software, PC Games या Office जैसे प्रोग्राम डाउनलोड करते हैं, तो वे ISO Image File के रूप में मिलते हैं। ऐसे में कई लोगों को लगता है कि इसे सामान्य फ़ोल्डर की तरह खोल सकते हैं, जबकि वास्तव में इसे इस्तेमाल करने का तरीका अलग होता है।

अगर आपको भी ISO File क्या है, ISO File Mount कैसे करें या Windows 7, Windows 10 और Windows 11 में ISO File Open करने का सही तरीका नहीं पता है, तो यह लेख आपके लिए है।

इस गाइड में हम आसान हिंदी भाषा में Step-by-Step समझेंगे कि ISO File को बिना किसी परेशानी के कैसे Open करें, कब उसे Extract करना चाहिए और कब Mount करना जरूरी होता है। साथ ही Windows के अलग-अलग Versions में ISO File को Install और Unmount करने का सबसे आसान तरीका भी जानेंगे।

लेख पूरा पढ़ने के बाद आप किसी भी ISO Image File को आसानी से Open, Mount, Extract और Install कर पाएंगे, चाहे वह Windows की ISO हो, कोई Software हो या फिर बड़ा PC Game.

ISO File Mount क्या होता है?

जब आप किसी ISO File को Mount करते हैं, तब Windows उसे बिल्कुल असली DVD या CD की तरह Virtual Drive में खोल देता है।

यानि बिना DVD Burn किए ही आपका Computer उस ISO Image को Physical Disc की तरह पहचान लेता है। इसके बाद आप सीधे Setup.exe चला सकते हैं, Software Install कर सकते हैं या Game Launch कर सकते हैं। आज लगभग सभी बड़े Software और Windows Installation Files इसी तरीके से Install किए जाते हैं।

Rread: ISO file क्या है

आईएसओ फाइल ओपन कैसे करे? (How to Mount ISO File Windows 7, 8, 8.1, 10, 11)

अगर आपने इंटरनेट से कोई ISO File Download की है, तो उसे इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका ISO File Mount करना है। ISO file को माउंट करने के बाद वह आपके कंप्यूटर में एक Virtual DVD Drive की तरह दिखाई देती है। इससे आप बिना DVD या CD के ही उसके अंदर रहे सभी फाइलें, गेम और सॉफ्टवेयर आसानी से खोल सकते हैं।

उदाहरण के लिए, अगर आपने कोई PC Game ISO File या Windows ISO File डाउनलोड की है, तो उसे चलाने के लिए बार-बार DVD लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। बस ISO फ़ाइल को Mount करें और उसे सीधे इस्तेमाल करना शुरू कर दें। यही वजह है कि आजकल ज्यादातर लोग ISO File Mount करने का तरीका अपनाते हैं।

अगर आप Windows 7 इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसमें ISO फ़ाइल को माउंट करने का विकल्प पहले से नहीं होता। इसलिए आपको पहले कोई Free ISO Mount Tool इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद ISO फ़ाइल पर Right Click करके Mount विकल्प चुनें सकते है और फ़ाइल तुरंत खुल जाएगी।

बस, इतना ही करना है आप जिस ISO image को माउंट करना चाहते है. उस पर कसर ले कर माउस के ‘राइट क्लिक’ बटन प्रेस करना है > इन ड्राप-डाउन सूची में ‘Mount Image to Drive‘ विकल्प चुनना है. यदि आपके Windows 11, Windows 10 और Windows 8/8.1 है तो इसमें Mount विकल्प पर क्लिक कर सकते है.

Mount option in PowerISO

अब आपको Mount ISO file की अंदर की सभी फाइल्स को देखने के लिए या इनस्टॉल के लिए ‘My Computer‘ ओपन करके एक दांए DVD drive आइकॉन के साथ दिखाई देंगे.

मैंने यहाँ जो स्टेप्स बताया है वो विंडोज 7 के लिए है, लेकिन कुछ भी ज्यादा चेंज नहीं है Win 8/10/11 में भी यहाँ यदि राइट क्लिक न करे, ISO फाइल पर Double Click करने से भी कुछ ही सेकंड में ISO फ़ाइल एक Virtual DVD Drive के रूप में खुल जाएगी।

आईएसओ फाइल को Unmount कैसे करे?

एक बार Mount Drive को उपयोग करने के बाद, इसे यहाँ से हटाना जरुरी है otherwise माउंट ही रहेंगे.

ISO file Eject Option

इसके लिए माय कंप्यूटर में Mounted drive पर कसर ले जा कर, राइट क्लिक करके PowerISO > Unmounted या ‘Eject’ विकल्प चुनना है.

Windows 8, Windows 8.1, Windows 10 और Windows 11 में ISO File को Unmount कैसे करें?

अगर आपका काम पूरा हो गया है, तो ISO File को Unmount करना भी बहुत आसान है, This PC > यहां दिखाई देने वाली Virtual DVD Drive पर Right Click करें > अब Eject विकल्प पर क्लिक करें. बस इतना करते ही ISO File तुरंत Unmount हो जाएगी और Virtual DVD Drive अपने आप हट जाएगी.

ध्यान दें: Windows 8, 8.1, 10 और 11 में ISO File को Mount या Unmount करने के लिए किसी Third-Party ISO Tool की जरूरत नहीं होती। यह सुविधा Windows में पहले से ही available होती है।

Read: ISO file extract कैसे करे

अब आपको अच्छी तरह समझ आ गया होगा कि ISO File Mount & Unmount कैसे करें, ISO File Open कैसे करें.

अगर यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वे भी आसानी से किसी भी ISO Image File को Open, Mount और Unmount करना सीख सकें।

Add Comment