Windows Folder Hidden, Show और Unhide कैसे करे?

Computer में जितना जानने या सिखने की कोशिश करेंगे उतना ही कम है. आज मैं आपको ऐसी विंडोज फीचर्स के बारे में बताऊंगा शायद आप अनजान हो सकते है और आप अपने डेटा को Secret रख सकते हो.

आपके कंप्यूटर (PC) में कुछ Files भी हैं जिन्हें आप सभी के साथ साझा करना पसंद नहीं करते हैं या तो आपके Secret Files या आपके कंप्यूटर में गेम फाइल है, बच्चे देख कर खेलने तक मजबूर हो जाये इससे पहले अपने Windows Folder Hidden करके इसे दूर रख सकते है.

Windows में प्रदान की जाने वाली इस Free सुविधा का उपयोग करने के और भी कई लाभ हैं.

इस तरह आप अपने Data folder को Invisible बना सकते हैं. क्या आप इस विधि को जानते है यदि नहीं तो, मैं आपको कोई भी Windows फ़ोल्डर को Hidden कैसे करे? इस बारे में बताऊंगा, बस आपको नीचे दिए स्टेप्स को अनुसरण करते रहना है.

कंप्यूटर में फोल्डर को कैसे छुपाये? (How to hidden Windows Folder in Hindi)

सभी विंडोज में किसी भी फोल्डर को छिपाने के लिए सरल और समान कदम हैं.

सबसे पहले वो Folder चुने जिसे छुपाना (Hide) चाहते है, एक बार फोल्डर चुनने के बाद उस पर माउस कसर ले जा कर राइट-क्लिक करने के बाद ‘Properties’ विकल्प पर क्लिक करे.

Windows 7 folder hide kaise kare

अगले पॉप उप ‘General’ में ‘Hidden’ पर टिक मार्क लगा दीजिये, बाद में ‘OK’ बटन पर क्लीक कर देना है. OK बटन पर क्लिक करते ही फोल्डर गायब हो जाएगा.

Folder hidden options windows 7 me

हिडेन करने के बाद, आपने पहले जिस ड्राइव में रखा था वही ही रहेगा ये फोल्डर. लेकिन, वो इनविजिबल रहेगा. अगर आप इस ड्राइव को फॉर्मेट कर देते है तो वो भी फॉर्मेट हो जायेगा, इसलिए ध्यान रखना.

अगर मान ले, आपने D ड्राइव में Folder hidden करके रखा है. यदि आप C ड्राइव को फॉर्मेट करते हैं तो भी यह वहां Invisible रहेगा, ये हिडन फोल्डर यहां से कहीं नहीं जाएगा.

कंप्यूटर में फोल्डर को अनहाइड कैसे करें? (How to Unhide Windows Folder in Hindi)

आपने Folder hide तो कर दिया, परंतु जरूरत पड़ने पर इसे Unhide कैसे करे? विंडोज 8 या 10 पर छिपी हुई फाइलों या फ़ोल्डरों को देखने का सबसे आसान तरीका सरल कदम हैं, फ़ाइल एक्सप्लोरर विंडो के टॉप पर View टैब में Hidden items पर चेक मार्क लगा कर Hidden folder या File show कर सकते है.

लेकिन मैं Windows 7 में आसान तरीके से आपको बताऊंगा. हा, हम कण्ट्रोल पैनल से भी कर सकते है. बट, मैं जो तरीका दिखाने वाला हु, शायद किसको नहीं पता होगा, कम लोग ही जानते होंगे.

सबसे पहले My computer ओपन करे >> Organize button >> Folder and search options पर क्लिक करना है. ऐसा करने से Folder Options टैब ओपन होगा, इसमें View >> Hidden file and folders में सेकड़ विकल्प ‘Show hidden file, folders and drives’ पर क्लिक करके ‘OK’ बटन पर क्लिक कर देना है.

first organize option and seconds Folder options me select Show hidden files, folders, and drivers

फिर अपने ड्राइव में देखे जहां आपने फोल्डर रखा और हाईड किया है, वो Folder थोड़ा लाइट में नजर आएगा.

यहां आप उस फ़ोल्डर की सामग्री का उपयोग कर सकते हैं, यदि आप इसे छिपाना चाहते हैं तो पहला विकल्प ‘Don’t show hidden files, folders, or drivers’ पर क्लिक करके Ok बटन पर क्लिक कर देना है. जिससे वे हाईड हो जायेगा, ये स्टेप्स नीचे बताया हुवा है.

यह अभी पूरी तरह से एक normal folder की तरह नहीं है, आप एक साधारण दिखने वाले सामान्य फ़ोल्डर के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं

विंडोज फोल्डर को पूरी तरह से कैसे छुपाए? 

लेकिन ये फोल्डर पूरी तरह Unhide नहीं है, यहां तक सारे Step Follow करने के बाद, आप अभी जिस फोल्डर को हाईड किया था, उस पर Right click >> Propertise >> General >> Hidden विकल्प पर चेक मार्क हटा दो.

आपका छिपा हुआ फ़ोल्डर अब पूरी तरह से Unhide हुआ है, जिसका अर्थ है कि इसे एक सामान्य फ़ोल्डर के रूप में बदल दिया गया है.

फोल्डर शो करके पावस हाइड करने के लिए, 

अगर आपको थोड़ी देर के लिए हिडेन किया हुवा फोल्डर की जरूरत थी अब उसे शो करके अपने काम कर लिया. फिर उसे पूरी तरह Invisible folder में परिवर्तित करना चाहते है तो आपको Folder properties पर जा कर Hidden विकल्प पर रहे मार्क हटाने की जरूरत नहीं.

बस आपको My computer >> Organize button >> Folder and search options >> View >> Hidden file and folders में पहले वाला विकल्प पर क्लिक करके ‘OK’ बटन पर क्लिक कर दे, आपने पहले किया था उस अवस्था में फोल्डर चले जायेगा.

Hidden files and folders options

इसी तरह आप अपने फोल्डर, फाइल या कोई Other extensions वाली फाइल हो इसे ऊपर दिए स्टेप्स के जरिये Hide, Show और Unhide कर सकते हो.

ये Secret Features अपने फ्रेंड्स और फॅमिली को Windows folder hidden वाली ट्रिक के बारे में जरूर बताये. ऐसे लेख पढ़ते रहने के लिए WBT पर सदस्यता जरूर ले.

Add Comment