क्या आपने कभी किसी वेबसाइट पर जाते ही “Accept Cookies” का मैसेज देखा है? या फिर किसी ऐप ने आपसे आपकी Email, Mobile number या Location की Permission मांगी हो?
आज हम Internet पर लगभग हर काम Online करते हैं। चाहे ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो, बैंकिंग का उपयोग करना हो, सोशल मीडिया चलाना हो या किसी वेबसाइट पर अकाउंट बनाना हो, लगभग हर जगह हमें अपनी कुछ व्यक्तिगत जानकारी (Personal Data) साझा करनी पड़ती है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी यह जानकारी सुरक्षित रहती भी है या नहीं?
पिछले कुछ वर्षों में इंटरनेट पर डेटा चोरी (Data Breach), ऑनलाइन धोखाधड़ी (Online Fraud) और बिना अनुमति के यूजर्स की जानकारी इकट्ठा करने जैसी घटनाएँ तेजी से बढ़ी हैं। कई बार कंपनियां या Fake websites उपयोगकर्ताओं की जानकारी लेकर उसका गलत इस्तेमाल भी करती हैं।
इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यूरोपियन यूनियन (European Union) ने एक Important Data Security कानून बनाया, जिसे GDPR (General Data Protection Regulation) कहा जाता है।
अगर आप इंटरनेट का उपयोग करते हैं, वेबसाइट चलाते हैं, ब्लॉगिंग करते हैं या किसी ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े हैं, तो GDPR के बारे में जानकारी होना आपके लिए बेहद जरूरी है।
इस लेख में हम आसान भाषा में समझेंगे कि GDPR क्या है, यह क्यों बनाया गया, यह कैसे काम करता है और इससे आम इंटरनेट यूजर तथा वेबसाइट मालिकों को क्या लाभ मिलता है।
GDPR क्या है? What is GDPR (General Data Protection Regulation)?
GDPR (General Data Protection Regulation) यूरोपियन यूनियन (EU) का एक डेटा सुरक्षा और गोपनीयता (Privacy) कानून है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों की व्यक्तिगत जानकारी (Personal Data) को सुरक्षित रखना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी कंपनी बिना कारण या अनुमति के यूजर्स का डेटा इस्तेमाल न कर सके।
सरल शब्दों में कहें तो GDPR ऐसा कानून है जो लोगों को उनके निजी डेटा पर अधिक अधिकार देता है और यह कंपनियों को उस डेटा का ज़िम्मेदारी से इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करता है।
यदि कोई कंपनी किसी व्यक्ति का नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, पता, बैंक संबंधी जानकारी, IP Address, Location या अन्य व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करती है, तो उसे GDPR के नियमों का पालन करना पड़ सकता है।
GDPR की शुरुआत कब हुई?
GDPR को यूरोपियन यूनियन ने कई वर्षों की तैयारी के बाद लागू किया।
- वर्ष 2016 में इस कानून को आधिकारिक मंजूरी मिली।
- इसके बाद 25 मई 2018 से इसे पूरी तरह लागू कर दिया गया।
तब से यह दुनिया के सबसे Important Data Privacy Law में से एक माना जाता है। कई देशों और बड़ी टेक कंपनियों ने भी अपनी Privacy Policy और Data Protection नियमों में बदलाव किए ताकि वे GDPR के अनुरूप काम कर सकें।
GDPR क्यों बनाया गया?
आज लगभग हर व्यक्ति इंटरनेट का उपयोग करता है। ऐसे में कंपनियां भी बड़ी मात्रा में यूजर्स का डेटा इकट्ठा करती हैं।
उदाहरण के लिए,
- वेबसाइट पर अकाउंट बनाते समय
- ऑनलाइन खरीदारी करते समय
- मोबाइल ऐप का उपयोग करते समय
- सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाते समय
- ईमेल सब्सक्रिप्शन लेते समय
- ऑनलाइन फॉर्म भरते समय
इन सभी जगहों पर आपकी कुछ न कुछ व्यक्तिगत जानकारी दर्ज होती है।
अगर इस डेटा की सुरक्षा ठीक से न की जाए, तो इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। यही कारण है कि GDPR बनाया गया, ताकि लोगों की निजी जानकारी सुरक्षित रहे और कंपनियां Transparency के साथ काम करें।
GDPR किन जानकारियों को Personal Data मानता है?
बहुत से लोग सोचते हैं कि केवल नाम और मोबाइल नंबर ही Personal Data होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।
GDPR के अनुसार कई प्रकार की जानकारी व्यक्तिगत डेटा मानी जा सकती है, जैसे
- नाम
- ईमेल पता
- मोबाइल नंबर
- घर का पता
- IP Address
- Location Data
- Browser Cookies
- Device Information
- Online Identifier
- बैंक या भुगतान से जुड़ी जानकारी
- वेबसाइट पर आपकी Activities से संबंधित कुछ डेटा
क्या GDPR केवल यूरोप में लागू होता है?
यह एक नार्मल सवाल है, असल में GDPR यूरोपियन यूनियन का कानून है, लेकिन इसका प्रभाव केवल यूरोप तक सीमित नहीं है।
अगर कोई वेबसाइट, ऐप या कंपनी यूरोपियन यूनियन (EU) के लोगों का डेटा एकत्र करती है या उन्हें अपनी सेवाएं देती है, तो उसे भी कई मामलों में GDPR के नियमों का पालन करना पड़ सकता है, चाहे वह कंपनी किसी भी देश में क्यों न हो।
यही वजह है कि आज दुनिया की कई बड़ी वेबसाइटें और ऑनलाइन कंपनियां अपनी Privacy Policy और Cookie Notice में GDPR का उल्लेख करती हैं।
GDPR कैसे काम करता है?
GDPR का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी व्यक्ति की Personal Data का उपयोग पूरी Transparency और उसकी अनुमति के साथ किया जाए।
जब कोई वेबसाइट, मोबाइल ऐप या ऑनलाइन कंपनी आपका डेटा एकत्र करती है, तो उसे यह स्पष्ट बताना चाहिए कि वह कौन-सी जानकारी ले रही है, क्यों ले रही है और उसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाएगा।
यदि किसी वेबसाइट को आपके डेटा की जरुरत है, तो कई मामलों में उसे आपकी सहमति (Consent) भी लेनी होती है। यही कारण है कि आज कई वेबसाइटें खुलते ही Cookie Consent का संदेश दिखाती हैं और आपसे अनुमति मांगती हैं।
GDPR का उद्देश्य केवल डेटा इकट्ठा करना नहीं, बल्कि उसे सुरक्षित रखना और उसका जिम्मेदारी से उपयोग करना भी है।
GDPR के तहत यूजर्स को कौन-कौन से अधिकार मिलते हैं?
- यदि किसी कंपनी ने आपका डेटा संग्रहित किया है, तो आप उससे पूछ सकते हैं कि उसने कौन-कौन सी जानकारी सुरक्षित रखी है और उसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा है।
- अगर किसी कंपनी के पास आपकी गलत या अधूरी जानकारी दर्ज है, तो आप उसे अपडेट या सही करने का अनुरोध कर सकते हैं।
- कुछ Situations में आप किसी कंपनी से अपना व्यक्तिगत डेटा हटाने (Delete) का अनुरोध भी कर सकते हैं। इसे अक्सर Right to Erasure या Right to be Forgotten कहा जाता है।
- अगर आप चाहें, तो कुछ मामलों में आप अपनी निजी जानकारी की एक कॉपी भी ले सकते हैं। इससे आपको पता चल सकता है कि कंपनी के पास आपके बारे में कौन-सी जानकारी है।
- अगर आपने पहले किसी वेबसाइट या ऐप को अपना डेटा इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी, तो कई मामलों में आप बाद में अपनी सहमति वापस ले सकते हैं।
क्या GDPR केवल बड़ी कंपनियों के लिए है?
नहीं।
अगर कोई वेबसाइट, ऑनलाइन स्टोर, ब्लॉग, मोबाइल ऐप या डिजिटल सेवा यूरोपियन यूनियन (EU) के लोगों का डेटा एकत्र करती है, तो कई मामलों में उसे भी GDPR का पालन करना पड़ सकता है।
यही कारण है कि आज छोटे ब्लॉग, ई-कॉमर्स वेबसाइट और SaaS प्लेटफॉर्म भी अपनी वेबसाइट पर Privacy Policy, Cookie Notice और Consent Banner दिखाते हैं।
ब्लॉगर्स और वेबसाइट मालिकों के लिए GDPR क्यों महत्वपूर्ण है?
यदि आप ब्लॉग चलाते हैं या आपकी कोई वेबसाइट है, तो GDPR के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है।
मान लीजिए आपकी वेबसाइट पर,
- Contact Form है,
- Newsletter Subscription है,
- Comment System है,
- Google Analytics का उपयोग हो रहा है,
- Advertising Services लगी हुई हैं,
- या Cookies के माध्यम से डेटा एकत्र किया जाता है।
ऐसी स्थिति में आपको यह स्पष्ट बताना चाहिए कि आपकी वेबसाइट कौन-सी जानकारी एकत्र करती है और उसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाता है।
इसी कारण से कई वेबसाइटें Privacy Policy, Cookie Policy और Terms of Service जैसे पेज पब्लिश करती हैं।
क्या भारत में रहने वाले लोगों को भी GDPR के बारे में जानना चाहिए?
हाँ, बिल्कुल।
भले ही GDPR यूरोपियन यूनियन का कानून है, लेकिन आज इंटरनेट पूरी दुनिया को जोड़ता है।
अगर आपकी वेबसाइट पर दूसरे देशों के लोग आते हैं या आप ऐसा ऑनलाइन बिजनेस चलाते हैं, जहाँ International users आपकी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं, तो GDPR के बारे में जानकारी होना आपके लिए फायदेमंद है।
इसके अलावा, डेटा प्राइवेसी के प्रति जागरूक रहना हर इंटरनेट Users के लिए जरूरी है। इससे आप समझ पाते हैं कि किसी वेबसाइट या ऐप को अपनी Personal information कब और क्यों साझा करनी चाहिए।
आज के डिजिटल दौर में हमारी Personal information पहले से कहीं अधिक ऑनलाइन available है। ऐसे में GDPR (General Data Protection Regulation) जैसे डेटा सुरक्षा कानून Users की Privacy और अधिकारों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
चाहे आप एक सामान्य इंटरनेट उपयोगकर्ता हों, ब्लॉगर हों या वेबसाइट मालिक, आपको यह समझना चाहिए कि Personal जानकारी कितनी Important होती है और उसका सुरक्षित उपयोग क्यों आवश्यक है।
उम्मीद है कि इस लेख से आपको GDPR क्या है, यह क्यों बनाया गया, कैसे काम करता है वगेरे स्पष्ट जानकारी मिल गई होगी।
अगर यह लेख आपको उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों और अन्य वेबसाइट मालिकों के साथ भी साझा करें, ताकि अधिक से अधिक लोग डेटा सुरक्षा और ऑनलाइन Privacy के महत्व को समझ सकें।
Read our other articles,



