आज के समय में लगभग हर व्यक्ति Internet का उपयोग करता है। हम रोज़ाना Google पर Search करते हैं, YouTube पर वीडियो देखते हैं, Social Media चलाते हैं और Online Shopping भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Internet और World Wide Web (WWW) एक ही चीज़ नहीं हैं?
कई लोग Internet और Web को एक जैसा समझ लेते हैं, जबकि दोनों का काम अलग-अलग होता है। Internet पूरी दुनिया में फैला हुआ एक विशाल Network है, जबकि Web (WWW) उसी Internet पर अवेलेबल Websites और Web Pages की एक सेवा है, जिसे हम Browser की मदद से Access करते हैं।
अगर आसान भाषा में समझें, तो Internet एक सड़क (Road) की तरह है और Web उस सड़क पर चलने वाली गाड़ियों की तरह। सड़क के बिना गाड़ियाँ नहीं चल सकतीं और Internet के बिना Websites या Web Pages तक पहुँचना संभव नहीं है।
अगर आप Internet क्या है, Web क्या है और Internet vs Web में क्या अंतर है, यह आसान भाषा में समझना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है।
इंटरनेट बनाम वेब में अंतर क्या है? (What is the difference between Internet vs Web in Hindi)

Internet,
Internet दुनिया का सबसे बड़ा Global Network है, जो करोड़ों Computers, Servers, Smartphones और अन्य Digital Devices को आपस में जोड़ता है। इसकी मदद से लोग दुनिया के किसी भी कोने से जानकारी साझा कर सकते हैं, Website खोल सकते हैं, Email भेज सकते हैं, Video Call कर सकते हैं और Online Services का उपयोग कर सकते हैं।
सरल शब्दों में कहें, तो Internet एक ऐसा नेटवर्क है जो अलग-अलग Devices को आपस में जोड़कर Data का आदान-प्रदान करने की सुविधा देता है।
आज हम जो भी Online काम करते हैं, जैसे
- Google Search
- YouTube Videos
- WhatsApp Messages
- Email भेजना
- Online Banking
- Social Media
- Online Shopping
- Cloud Storage
Web,
World Wide Web (WWW), जिसे शार्ट में Web भी कहा जाता है, इंटरनेट पर अवेलेबल Websites और Web Pages का एक Collection है। इसकी मदद से हम Browser के माध्यम से जानकारी पढ़ सकते हैं, Images देख सकते हैं, Videos चला सकते हैं और डिफरेंट Online Services का उपयोग कर सकते हैं।
सरल शब्दों में कहें, तो Web इंटरनेट पर अवेलेबल जानकारी (Information) तक पहुँचने का एक माध्यम है।
उदाहरण के लिए, जब आप Google Chrome, Microsoft Edge, Mozilla Firefox या Safari Browser में किसी Website का Address (URL) लिखते हैं, तो Browser Internet की मदद से उस Website का Web Page आपके सामने खोल देता है।
इसलिए यह समझना जरूरी है कि Web और Internet एक जैसे नहीं हैं। Web, Internet पर चलने वाली सबसे Popular services में से एक है।
Website और Web Page में क्या अंतर है?
कई लोग Website और Web Page को भी एक जैसा समझ लेते हैं, जबकि दोनों अलग होते हैं।
Website कई Web Pages का समूह (Collection) होती है।
जबकि Web Page, Website का एक अलग पेज होता है।
उदाहरण के लिए, अगर किसी Website में Home Page, About Us, Contact Us और Blog Page हैं, तो ये सभी अलग-अलग Web Pages हैं, लेकिन मिलकर एक Website बनाते हैं।
URL क्या होता है?
URL (Uniform Resource Locator) किसी भी Web Page का पूरा Internet Address होता है।
उदाहरण के लिए,
- https://example.com
- https://example.com/blog
इसी URL की मदद से Browser सही Website और Web Page तक पहुँचता है। अगर URL नहीं होगा, तो Browser को यह पता ही नहीं चलेगा कि किस Website की जानकारी दिखानी है।
क्या WWW जरूरी है?
पहले लगभग हर Website के URL की शुरुआत www से होती थी।
जैसे,
- www.example.com
लेकिन आज कई Websites बिना www के भी आसानी से खुल जाती हैं।
जैसे,
- example.com
इसलिए www का उपयोग अब mandatory नहीं है। यह केवल एक Subdomain होता है, जिसे Website Owner अपनी जरूरत के अनुसार उपयोग कर सकता है।
क्या Email भी Web का हिस्सा है?
बहुत से लोग सोचते हैं कि Email भी World Wide Web का हिस्सा है।
असल में ऐसा हमेशा नहीं होता।
Email भेजने और प्राप्त करने के लिए SMTP, POP3 और IMAP जैसे अलग Internet Protocols का उपयोग किया जाता है। लेकिन, जब आप Gmail या Outlook जैसी Web-based Email Services को Browser में खोलते हैं, तब आप उन्हें Web के माध्यम से Access कर रहे होते हैं।
क्या Internet के बिना Web चल सकता है?
नहीं।
World Wide Web पूरी तरह Internet पर निर्भर करता है।
अगर आपके Device में Internet Connection नहीं होगा, तो आप किसी भी Website, Blog, Search Engine या Online Service तक नहीं पहुँच पाएँगे।
यही कारण है कि कहा जाता है, Internet एक Network है, जबकि Web उस Network पर उपलब्ध जानकारी देखने का माध्यम है।
अब आपको यह समझ आ गया होगा कि Internet और World Wide Web (WWW) एक जैसे नहीं हैं। Internet एक global network है, जबकि Web उसी नेटवर्क पर अवेलेबल Websites और Web Pages तक पहुँचने का माध्यम है।
आज हम Google Search, YouTube, Facebook, Instagram, Online Shopping और News Websites जैसी सेवाओं का उपयोग Web के माध्यम से करते हैं, लेकिन ये सभी Internet पर ही चलती हैं।
अगर आप Computer, Networking या Internet की मूल बातें सीख रहे हैं, तो Internet और Web के बीच का यह अंतर समझना बहुत Important है।



